फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जश्न में ही भिड़े सपाई, चले लात-घूंसे

जश्न में ही भिड़े सपाई, चले लात-घूंसे

Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जश्न में ही भिड़े सपाई, चले लात-घूंसे
जश्न में ही भिड़े सपाई, चले लात-घूंसे
विज्ञापन

- फटे कुर्ते, फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ विवाद
- बाद में दोनों पक्षों को समझाकर किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर जश्न मना रहे सपाई आपस में ही भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौज हुई। इस दौरान दोनों सपाइयों को कुर्ते फट गए। बाद में किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फोटो खिंचवाने के दौरान सपा नेता बाबर चौहान और एक अन्य में धक्का-मुक्की हो गई है। गाली-गलौज केबाद बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि बाद में दोनों सपाई मारपीट की बात से मुकर गए। वहीं, दूसरी तरफ सपाइयों ने आरोप लगाया कि घंटाघर पर कई पुलिसकर्मियों ने जश्न मनाने का विरोध भी किया। इसके अलावा शहर में अन्य जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटने वालों में वसीम राहुल, मौ. चांद, इजहार, सत्तार, जितेंद्र गुर्जर, डॉ. कय्यूम, गीता सिंह, संदीप तितौरिया, एडवोकेट कपिल राज, नियाज अहमद, प्रदीप गोयल आदि रहे। जबकि विपिन मनोठिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

---
परिणाम चिंताजनक
परिणाम चिंताजनक हैं। गंभीरता से देखना होगा कि कहां कमी रह गई। इसे अति उत्साह भी कह सकते हैं। मतदान का प्रतिशत कम रहना संगठन की विफलता है। 2019 की तैयारी की दृष्टि से ये चेतावनी है, कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र अग्रवाल, सासंद, भाजपा
---
जनता का निर्णय स्वीकार
जनता का निर्णय स्वीकार है। लेकिन कहीं न कहीं इस चुनाव में वोटों का बिखराव हुआ है। इस परिणाम से सपा और बसपा मुंगेरी लाल केहसीन सपने न पाले। समीक्षा करेंगे और 2019 केलिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह संतुष्ट करते हुए चुनाव फतेह करेंगे।

- लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
---
भाजपा का घमंड टूटा
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता ने स्वीकार किया है। भाजपा का घमंड टूटा है। अब 2019 की तैयारी है।
- अतुल प्रधान, सपा नेता
एतिहासिक जीत
यह ऐतिहासिक जीत सांप्रदायिकता के खिलाफ जनता की आवाज है। सपा ने सत्ता में रहते हुए जनता के लिए बहुत काम किए थे।
- सीमा प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

यह एक संदेश है
भाजपा की खराब नीतियों के कारण देश के नागरिक अब उन राजनीतिक पार्टियों की तरफ देख रहे हैं जो धर्मनिरपेक्ष हैं। यह जीत उसी का नतीजा है। यह एक संदेश है, जो आगे तक जाएगा।
- शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री

गरीबों की जीत
यह ईमानदारी, वफादारी और गरीबों की जीत है। फिरकापरस्तों की हार है। इस जीत के बड़े मायने हैं।
- रफीक अंसारी, शहर विधायक
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed