{"_id":"5a2942c44f1c1b9f678bfe88","slug":"91512653508-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा कम करने पर भी राइट टाइम नहीं हो रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा कम करने पर भी राइट टाइम नहीं हो रही ट्रेन
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ट्रेनें मूल यात्रा को आंशिक रूप से कम करने के बाद भी राइट टाइम नहीं हो पा रही हैं। नौचंदी को यहां से राइट टाइम भेजने के बाद भी वापसी में यह ट्रेन लगातार देरी से आ रही है। यही हाल संगम का है। यहां से राइट टाइम जाने के बाद देरी से पहुंच रही है। ट्रेनों की सुस्त चाल का असर यात्रियों पर पड़ रहा है।
ट्रेनों को राइट टाइम करने के लिए रेलवे जहां इन्हें रद्द कर रहा है। वहीं, मूल स्टेशन पर नहीं भेजकर उससे पहले ही यात्रा रद्द कराई जा रही है। इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के लिंक को सहारनपुर न भेजकर सिटी स्टेशन पर ही रद्द किया जा रहा है। बुधवार को भी लिंक रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद यह ट्रेन राइट टाइम नहीं हो पा रही है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को पांच घंटे देरी से दोपहर में करीब एक बजे पहुंची। इसके अतिरिक्त दिल्ली-जालंधर के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेस की यात्रा कम करके इसे अंबाला तक संचालित किया जा रहा है। वहीं, अंबाला से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को आठ घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, संगम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर दो बजे पहुंची। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद मेल, उत्कल एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेन भी देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य खबरें
जालंधर के बजाय अंबाला स्टेशन तक किया सुपर एक्सप्रेस का संचालन
लिंक को रद्द कर राइट टाइम भेजी जा रही नौचंदी, वापसी में पहुंच रही लेट