फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुख्यात के भतीजे ने जेल से दी सिपाही को धमकी

कुख्यात के भतीजे ने जेल से दी सिपाही को धमकी

Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात के भतीजे ने जेल से दी सिपाही को धमकी
मेरठ/हरिद्वार। कुख्यात योगेश भदौड़ा के भतीजे राहुल ने मेरठ जेल से हरिद्वार में एक सिपाही को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

आईआरबी द्वितीय के कांस्टेबल नितिन कुमार निवासी मंगलौर हरिद्वार का भूमि विवाद रुड़की के चकबंदी न्यायालय में ऋषिपाल पुत्र पुत्र इश्क सिंह निवासी गांव हरजौली जट मंगलौर से चल रहा है। आरोप कि 19 जून को नितिन के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि वह बड़ौत का रहने वाला है और मेरठ जेल में बंद है। वह कुख्यात योगेश भदौड़ा का भतीजा है। आरोप है कि राहुल नाम के युवक ने कहा कि वो ऋषिपाल से चल रहे विवाद के मामले में हाथ पीछे खींच ले, नहीं तो ठीक नहीं होगा।
धमकी दी कि यह आखिरी कॉल है, उसके बाद अंजाम खतरनाक होगा। कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली रानीपुर हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है उसकी सीडीआर और लोकेशन खंगाली जा रही है। कांस्टेबल के पिता की भी वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी। इसलिए पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मेरठ संतलाल यादव का कहना है कि मेरठ जेल में जैमर लगे हैं। कोई मोबाइल टावर काम ही नहीं करता। मेरठ जेल से जान से मारने की धमकी देने का सवाल नहीं उठता। हरिद्वार पुलिस मामले की जांच करे कि आखिर सिपाही को किसने और कहां से धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- मेरठ जेल में बंद है योगेश भदौड़ा का भतीजा राहुल
- 2015 में सिपाही के पिता की भी हुई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed