{"_id":"59481eb24f1c1bca4f8b45a5","slug":"91497898674-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में कार आग से कार जली, परिवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में कार आग से कार जली, परिवार बचा
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में चलती कार में आग, परिवार बचा
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)।
देर रात मसूरी से काशीपुर जाते समय हाईवे-74 पर शेरकोट थाना क्षेत्र में गांव मुबारकपुर खेड़ा के पास एक चलती कार में आग लग गई। कार में सुवार दंपति और उनके तीन बच्चे सुरक्षित हैं।
काशीपुर के मोहल्ला खत्रियान निवासी नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि वे मसूरी से काशीपुर कार से जा रहे थे। गांव मुबारकपुर खेड़ा के पास उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही उन्होंने कार रोकी और पत्नी व तीन बच्चों को बाहर निकाला। इसी बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग को बेकाबू होते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना के दौरान हाईवे पर काफी दूर तक जाम लग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और कार को हटाकर जाम खुलवाया।