फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस में भर्ती कराए जाएंगे होमगार्ड: अनिल राजभर

पुलिस में भर्ती कराए जाएंगे होमगार्ड: अनिल राजभर

Sun, 18 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती कराए जाएंगे होमगार्ड: अनिल राजभर
होमगार्ड को बॉर्डर पर भेजा जाएगा : अनिल राजभर
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने कहा कि होमगार्ड्स केजवानों को पंजाब की तर्ज पर इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। इसकेसाथ ही जहां होमगार्ड्स को पुलिस में समायोजित किया जाएगा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूल भी खोला जाएगा। यह बात उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री अनिल राजभर रविवार को मेरठ आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने विभागों सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अनिल राजभर ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ एक हेल्प लाइन सेवा शुरू की गई है, जिसका नंबर 1800-274-1800 है। इसके साथ ही एक एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जाएगी और प्रदेश में नागरिक सुरक्षा की 16 यूनिट और खुलेंगी। उन्होंने कहा कि विभागों में कर्मचारियों की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों, होमगार्ड्स, पीआरडी, व नागरिक सुरक्षा के उत्थान के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

अनिल राजभर ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को जनपद के किसी एक ग्राम को घटना व विवाद रहित ग्राम बनाने के लिये कार्य देने पर विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब 80 हजार सिपाहियों की कमी है, इसलिये होमगार्ड्स को पुलिस में भर्ती कराने के प्रस्ताव पर भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अनिल राजभर ने होमगार्ड्स की डिप्टी कमांडेंट जरनल से कहा कि सरकारी संस्थानों में किस किस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के कितने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी चल रही है इसका आंकलन कर आख्या भेजें ताकि उन स्थानों पर होमगार्ड्स की तैनाती कराई जा सके।। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेरठ कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं।
पीआरडी अधिकारी द्वारा युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग को अलग-अलग विभाग बनाने की मांग की गई। इस दौरान एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, होमगार्ड्स की डिप्टी कमांडेंट जर्नल रजनी उपाध्याय, नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक सीएम मीणा, खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण के केंद्र के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार, सैनिक कल्याण निगम के कमांडेंट आरके करोती आदि मौजूद रहे।


भाजपाइयों ने किया स्वागत
मंत्री अनिल राजभर केसर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेशन नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष ललित नागदेव, महामंत्री संजय त्रिपाठी, नरेंद्र उपाध्याय, वेद पांडे आदि ने स्वागत किया।

खास बातें
मेरठ पहुंचे सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री
कहा, वेस्ट यूपी में खुलेगा सैनिक स्कूल, होमगार्ड्स को पुलिस में समायोजित करने पर हो रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed