फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   90 sacks were stolen by breaking the lock of the warehouse, stole the shops and stole the cash from Mata temple

गोदाम का ताला तोड़कर 90 बोरे खाद के चोरी, दुकान के गल्ले और माता मंदिर से नकदी चोरी कर ले गए

Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
90 sacks were stolen by breaking the lock of the warehouse, stole the shops and stole the cash from Mata temple
गोदाम का ताला तोड़कर 90 बोरे खाद के चोरी, दुकान के गल्ले और माता मंदिर से नकदी चोरी कर ले गए
विज्ञापन

खरखौदा। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। शनिवार रात चोरों ने कस्बा खरखौदा में कौल रोड पर इफको दवा व खाद भंडार के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये का खाद चोरी कर लिया। इसी परिसर में माता मंदिर का दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बा खरखौदा में कौल रोड पर माता मंदिर की दुकानों में ही कस्बा खरखौदा निवासी अजय त्यागी की खाद व दवा की दुकान है। इसी परिसर में दुकान के पीछे की ओर खाद का गोदाम बना हुआ है। अजय के अनुसार, शनिवार रात चोरों ने माता मंदिर परिसर में बने गोदाम का ताला तोड़कर 70 बोरे डीएपी व 20 बोरे पोटाश के चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने दुकान के गल्ले से भी हजारों की नकदी चोरी कर ली। वहीं, चोरों ने माता मंदिर का दान पात्र तोड़कर उससे करीब तीन माह के दान की राशि (अनुमानित 20 हजार रुपये) चोरी कर ली। रविवार सुबह दुकान स्वामी को घटना का पता चला। पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed