{"_id":"5cc4cc6ebdec22077376483a","slug":"81556401262-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपर्स की सूची में दिखा देहात स्कूल के छात्रों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपर्स की सूची में दिखा देहात स्कूल के छात्रों का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉपर्स की सूची में दिखा देहात के स्कूल के छात्रों का दबदबा
- दसवीं में बीबीएसएस मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन पंवार ने किया जिला टॉप
गंगानगर। यूपी बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट की सूची में देहात के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। मेरठ जिले के टापर्स की सूची में ज्यादातर टॉपर्स देहात क्षेत्र के स्कूलों से आए हैं। दसवीं में शास्त्रीनगर के बीबीएसएस मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन पंवार ने 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम प्राप्त किया है। खानपुर मेरठ के होली चाइल्ड स्कूल की निधि ने 91.33 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान, मोदीपुरम के सुभाष इंटर कॉलेज के हर्ष माल्या ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा, मीवा मवाना के संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज के छात्र अनमोल ने 89.17 अंक प्राप्त कर चौथा व भैंसा मेरठ के आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने 88.83 अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा देहात क्षेत्र के रानी नंगला के राजेश पायलट इंटर कॉलेज, पूठखास के आदर्श बाल इंटर कॉलेज, मवाना व खानपुर के छात्र टॉपर्स में शामिल हैं। बारहवीं में शास्त्रीनगर के बीबीएसएस मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु ने 88.40 अकों के साथ प्रथम, कृष्णा नगर के नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज के छात्र मयंक ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, मवाना के एएस इंटर कॉलेज के छात्र युक्ता चौहान 86.20 अंकों के साथ तीसरा व अदिति ने 85.80 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। अन्य देहात के इंटर कॉलेज, सनबीम इंटर कॉलेज अब्दुल्लापुर व हस्तिनापुर के छात्रों ने टॉपर्स में जगह बनाई है।
महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रिठानी में हाईस्कूल में 98 प्रतिशत व इंटर में 92 प्रतिशत रिजल्ट रहा। वैभव शर्मा, स्वाति व सुमित कुमार हाईस्कूल में टॉपर बने। हर्ष कुमार, प्रियंका रानी, शिवानी व नंदिनी यादव ने बारहवीं में टॉप किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इकरा, दीपा, मुस्कान ने बारहवीं में, दिप्यांशी, यशिका एवं शिवानी ने दसवीं में टॉप किया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शत प्रतिशत परिणाम रहा। विज्ञान में अरुण कपूर, शुऐब व भावना शर्मा टॉपर बने। वाणिज्य में नाजिम व साबिर एवं कला वर्ग में मोहित व नगमा ने टॉप किया। नेशनल इंटर कॉलेज लालकुर्ती में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया। दसवीं में अली बहादुर, अहमद, अजीम टॉपर रहे। बारहवीं में मौ. अनस, आजिम व मौ. शहराज ने टॉप किया। हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। कार्यवाहक प्रधानाचार्या डॉ. उपासना वर्मा ने सभी को बधाई दी। नेहा, प्रियंका कुशवाहा, खुशी शर्मा व स्वाति दसवीं में टॉपर रहीं। शाहीन, मुस्कान रहीसुद्दीन, काजल जगवीर सिंह टॉपर रहीं। शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज एकता नगर रुढ़की रोड से हाईस्कूल में सोनी सैनी, शिवानी रानी, अंजली तेजानी क्रमश: टॉपर बनीं। बारहवीं में शिवानी, शायरा व मुस्कान ने टॉप किया। डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज में दसवीं में 89 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई। दीपांशु गौतम, माला यादव व गुंजन क्रमश: टॉपर रहे। 12वीं में 93 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। सोनम रावत, लोकेश पाल व तुषार वर्मा टॉपर बने। सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर में हाईस्कूल के छात्र राजन कुमार ने 86.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। लक्ष्य चौहान ने 85.67 प्राप्त कर दूसरा व आकाश अनुराग ने 84.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर में विशेष काश्मी 83.47 प्रतिशत के साथ पहले, शुभम चौहान 81.40 के साथ दूसरे व नेहा वर्मा 81.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दीं। प्रबंधक डॉ. एमएस त्यागी व श्रवण कुमार ने मिठाई खिलाकर छात्रों को शुभकामनाए दीं।
सोशल मीडिया से दूर रहकर पाई सफलता
गंगानगर। गंगानगर के बक्सर निवासी निशांत कंसल पुत्र मनोज कंसल ने 12वीं कक्षा में जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। अब्दुल्लापुर के सनबीम इंटर कॉलेज के पीसीएम के छात्र हैं। 84.44 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र निशांत ने बताया कि वह अभी तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अब आईआईटी मेंस की तैयारी करेंगे। निशांत ने गणित में 87, भौतिक में 82, रसायन में 81, अंग्रेजी में 85 व हिंदी में 87 अंक प्राप्त किए। पिता मनोज कंसल बक्सर में डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि निशांत ने परीक्षा के दौरान कड़ी मेहनत की थी। जिले में आठवां स्थान प्राप्त करने के बाद वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माता प्रीति कंसल ने कहा कि आगे की पढ़ाई बेटे की रुचि के अनुसार कराएंगे। सनबीम कॉलेज के प्रधानाचार्य तैयब अली ने बताया कि विद्यालय को निशांत पर गर्व है।