{"_id":"5c915a55bdec2213e76c24b8","slug":"81553029717-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में रेस्लर के पिता को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में रेस्लर के पिता को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भेजा दोस्त की हत्या का आरोपी रेसलर का पिता
थाने से छोड़ने की सूचना पर पीड़ित पक्ष ने किया थाने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के काजमाबाद गून गांव में यशपाल सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय रेसलर के पिता अनिल चौधरी को जेल भेज दिया गया।
यशपाल सिंह और अनिल चौधरी गहरे दोस्त थे। रविवार देर रात अनिल चौधरी के घर में ही यशपाल शराब पी रहे थे। दोनों दोस्तों में किसी बात पर मारपीट हो गई। अनिल ने सिर में डंडा मारकर यशपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को यशपाल के परिजनों को सूचना मिली कि पुलिस ने हत्या की धारा हटा दी है और अनिल को पुलिस थाने से छोड़ रही है। इस पर यशपाल के परिवार की कई महिलाएं परतापुर थाने पहुंच गई और हंगामा कर दिया। अनिल थाने की हवालात में था। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने अनिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।