फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में वीर जवानों का शौर्य

कैंपस में वीर जवानों का शौर्य

Thu, 14 Mar 2019 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में वीर जवानों का शौर्य
कैंपस की दीवारों पर जवानों का शौर्य
विज्ञापन

फाइन आर्ट विभाग की शिक्षिकाओं और छात्राओं की अनूठी पहल
मेरठ।
सरहद की जो रखवाली करते हैं, देश के लिए जीते और मरते हैं। ऐसे वीर जवानों को सीसीएसयू अलग ढंग से सम्मान दे रहा है। कैंपस की दीवारों पर वॉल पेटिंग के जरिए देश के इन जियालों का शौर्य रंगों में रंगा नजर आ रहा है। हर कोई इनको देखकर फख्र महसूस कर रहा है और बोल रहा है...सेल्यूट इंडियन आर्मी।
सीसीएसयू कैंपस में यह अनूठी पहल फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की है। पुलवामा में हुए हमले के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. अलका तिवारी ने तय किया कि युवाओं को देशसेवा के प्रति जागरूक करने के लिए कैंपस की दीवारों को जवानों के शौर्य से भरा जाएगा। पूरे कैंपस में पांच से ज्यादा जगहों पर शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सैनिकों के शौर्य को बयां करती शानदार वॉल पेटिंग बनाई हैं। उत्तर पुस्तिका भवन हो या फिर जूलॉजी विभाग। लाइब्रेरी से लेकर दूसरी जगहों पर इन पेटिंग को देखकर छात्र-छात्राएं आकर्षित हो रहे हैं। उत्तर पुस्तिका भवन के बाहर बनाई गई पेटिंग को शौर्य वॉल नाम दिया गया है। पेटिंग के अलावा शहीदों के पोर्टेट भी बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इनको शौर्य वॉल के नीचे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

आर्ट के जरिए फैला रहे जागरूकता
फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की कोआर्डिनेटर डॉ. अलका तिवारी बताती हैं कि छह साल से कैंपस में उनका विभाग अवेयरनेस थ्रू आर्ट के जरिए जागरूकता फैला रहा है। इससे पहले शिक्षक और स्टूडेंट्स कैंपस की दीवारों पर नशाखोरी के प्रति जागरूक करने वाली पेटिंग बना चुके हैं। इसके साथ ही बाल श्रम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर विभाग के छात्र-छात्राओं ने दिल को छू लेने वाली पेटिंग बनाई हैं। इस काम में डॉ. अलका तिवारी के साथ शिक्षिका डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. शालिनी के अलावा विभाग के स्टूडेंट्स जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed