फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भद्रकाली पर उमडा भक्तों का सैलाब।

भद्रकाली पर उमडा भक्तों का सैलाब।

Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
भद्रकाली पर उमडा भक्तों का सैलाब।

विज्ञापन
मां भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हस्तिनापुर। मध्य गंग नहर किनारे स्थित ऐतिहासिक प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर पर माघ महीने के अंतिम सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित किया।
विधायक दिनेश खटीक ने भी माता का पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया। लोगों के मंदिर परिसर में पहुंचने का सिलसिला सोमवार देर शाम तक चलता रहा। भीड़ को नियत्रिंत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐतिहासिक पावन तीर्थ क्षेत्र हस्तिनापुर के वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुुजरने वाली मध्य गंग नहर किनारे स्थित अति प्राचीन मां भद्रकाली पर माघ महीने के प्रति एक सोमवार को विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद और आसपास के जनपदों व राज्यों के लाखों लोग आकर अपने परिवार की सुख समद्धि और पशुओं व फसलों आदि की कामना करते है। इस बार माघ महीने का दूसरा सोमवार होने के चलते लाखों महिला और पुरूष श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उत्तराचंल के रायघटी से आई 55 वर्षीय निर्मला ने बताया कि वह पिछले 22 सालों से अपने परिवार के साथ मां के दर्शन के लिए आ रही है और तभी से उनके परिवार में माता लक्ष्मी का वास है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि जो अपने पशुओं के दूध से बने व्यंजन मां को अर्पित करते है मां का आशीर्वाद उनके घर में बना रहता है और उनके पशु बीमारियों के प्रकोप सुरक्षित रहते हैं। इसलिए यहां पर दूध दही का चढ़ावा विशेष माना जाता है। महाराज शिवगिरि ने श्रद्धालुओं को मंदिर पर इस माह प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मेले की महत्ता बताई।
विज्ञापन


हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज हस्तिनापुर मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सभी स्वयं सेवकों ने जल बचाओ वृक्ष लगाओ नामक विषय पर पोस्टर बनाकर पौधे लगाने व जल बचाने का संदेश दिया। प्राचार्य तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश कुमार सिंह ने अत्यधिक जल दोहन तथा वृक्षों के अवैध कटान के कारण निरंतर घटते जल स्तर तथा बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। दूसरे सत्र में स्वयं सेवकों ने सभी कॉलोनी वासियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. किशोर कुमार, अंकित गौड़, गौरव चंदेल तथा स्वयं सेवक नेहा, शिवानी, सुवोत्ना बौद्ध, आरती रानी, काजल रानी व कविता रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंब नहीं, अच्छा जीवन महत्वपूर्ण:
- कैलाश पर्वत रचना मंदिर पर चल रहा है 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत रचना मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के दूसरे दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ हुआ।

सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य नरेंद्र जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का विपुल जैन तथा शांति धारा करने का राकेश जैन, अनुराग जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीपक का प्रज्ज्वलन रचना शाह, पीयूष शाह ने किया। बा.ब्र. सुनीता दीदी व भावना दीदी ने संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। उसके बाद देव-शास्त्र-गुरु की पूजन आदिनाथ भगवान की पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्जवल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए। आज 141 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया। जिसमें मुख्य रूप से रोशनी जैन, राजबाला जैन, सुमन जैन, किरण दीदी, अंकिता जैन, हिना जैन, मंजू जैन आदि शामिल हुए। भक्तामर पाठ का शुभारंभ राजबाला जैन ने संस्कृत भाषा में किया। विधान के मध्य विनोद एंड म्युजिक पार्टी की मधुर लहरी पर अंकित जैन शास्त्री हस्तिनापुर ने भजन प्रस्तुत किया। गुरुवर श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि लंबी जिंदगी महत्वपूर्ण नहीं, अच्छी जिंदगी महत्वपूर्ण होती है। अच्छी जिंदगी का मतलब प्रेम, व्यवहार व धर्म से परिपूर्ण जीवन है और जिसके जीवन में आपसी प्रेम, धर्म, व्यवहार नहीं उसका जीवन अच्छा नहीं कच्चा है। आज के विधान का विसर्जनपूनम जैन महेंद्र जैन, अर्पित जैन, नमन जैन हस्तिनापुर ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन मधु जैन सलिल जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन राकेश जैन, अनुराग जैन, अंकिता, हिना जैन ने किया। चौबीसी भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन विनोद जैन, मंजू जैन शास्त्री नगर मेरठ के द्वारा किया गया। प्रश्नमंच के पश्चात उपस्थित विजेताओं को विपिन जैन की ओर से पुरस्कार प्रदत्त किए। मुकेश जैन, मनोज जैन, प्रेम, सुभाष, राजीव जैन सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन मेरठ, विधान संयोजक मोतीलाल जैन लंदन, राजीव जैन, मवाना का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed