{"_id":"5c5f381abdec222c51028316","slug":"81549744154-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन नियंत्रण रुड़की व गंगनहर विभाग ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन नियंत्रण रुड़की व गंगनहर विभाग ने जीते मैच
विज्ञापन
सिंचाई विभाग रुड़की व मेरठ ने जीते मैच
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर शनिवार को सिंचाई विभाग द्वारा इंटर डिवीजन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले सिंचाई विभाग रुड़की व मेरठ ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पहले मैच में परिवहन विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सिंचाई विभाग रुड़की ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रनों का लक्ष्य रखा। विरेंद्र कुमार ने शानदार 88 रनों की पारी खेली। परिवहन विभाग के गेंदबाज भारत ने दो व अमित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परिवहन विभाग की टीम आठ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में ओखला रॉयल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन बनाए। गंगनहर मेरठ के गेंदबाज सचिन व दीपक ने दो-दो व अतुल को एक विकेट मिला। जवाब मेें उतरी मेरठ गंगनहर की टीम ने 20वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग त्रिलोक चंद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वीके मिश्रा, एचएन सिंह, दुर्ण कुमार, आशुतोष सारस्वत, पंकज, महेश, शादाब, योगेश कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप सोनकर, जय प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजक सचिव आशुतोष शर्मा ने बताया रविवार को भी प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे।
स्कोर बोर्ड: विजेता टीम सिंचाई विभाग रुड़की के बल्लेबाज वीरेंद्र 88 रन, विक्रांत सैनी 44, रवीश सोलंकी 28, विकास यादव 24 रन। विजेता परिवहन टीम मेरठ गंगनहर के बल्लेबाज सचिन 34 रन, सुमित 51, महेश 16, हिमांशु 16 रन।
खास बातें:
करन पब्लिक स्कूल में इंटर डिवीजन प्रतियोगिता का शुभारंभ