{"_id":"5c5c98a8bdec2273ad00be81","slug":"81549572264-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामित सभासदों के लिए राजनीतिक सिफारिशें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामित सभासदों के लिए राजनीतिक सिफारिशें शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। हर्रा, खिवाई और करनावल में नामित सभासद के लिए सिफारिशों का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बे के नेता विधायकों से चिट्ठी लिखवाने के साथ नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव से मिलने के लिए दस्तक देने लगे हैं। हालांकि, विभागीय स्तर पर अभी तक सभासद नामित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस दिशा में काम शुरू करने की तैयारी है।
क्षेत्र में हर्रा, खिवाई और करनावल नगर पंचायत हैं। इनमें जनता द्वारा सभासद चुने जाने के साथ राज्य सरकार स्तर पर सभासद नामित किए जाने की व्यवस्था है। प्रदेश में मौजूदा समय नगर पंचायतों में तीन-तीन सभासद नामित करने की व्यवस्था है। नगर पंचायत के नामित सभासदों को सदन की कार्यवाही में शामिल होने का अधिकार होता है। इसके अलावा जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर निकाय स्तर से काम कराए जाते हैं। इसीलिए सभासद नामित होने के लिए मारामारी रहती है। नगर पंचायत में सभासद नामित करने का अधिकार विभागीय प्रमुख यानी नगर विकास मंत्री को है। उनकी अनुमति के बाद प्रमुख सचिव नगर विकास सभासद नामित किए जाने संबंधी आदेश जारी करते हैं। नगर पंचायत गठन के लिए चुनाव नवंबर 2017 में हुआ था। निकायों में विधिवत निर्वाचित सदस्य काम करने लगे हैं। इसीलिए सभासद नामित होने के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। इस मामले में लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले नगर पंचायतों में सभासदों को शासन की तरफ से नामित करने का काम पूरा किया जा सकता है। सभासद नामित होने के लिए नगर विकास मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव से मिलने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। हर्रा, खिवाई और करनावल से तीन तीन सभासद नामित किए जाएंगे। इसके लिए तीनों कस्बे के लोग विधायकों और मंत्रियों के यहां आए दिन दस्तक दे रहे हैं साथ ही सिफारिश पत्र भी लिखवाकर भेजे जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि विभाग जल्द ही इस दिशा में काम शुरू करने की तैयारी है।
मुख्य बातें
पार्टी के इच्छुक नेता विधायकों और मंत्रियों के यहां दे रहे दस्तक