{"_id":"5c48cd84bdec22735e2d4514","slug":"81548275076-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भामौरी में आनंद सिंह भामौरी ने बुलाई 36 बिरादरी की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भामौरी में आनंद सिंह भामौरी ने बुलाई 36 बिरादरी की पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भामौरी में ग्रामीणों ने 36 बिरादरी की पंचायत आहूत की
पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। पुलिस ने तीन दिन पूर्व संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र से विवाद के चलते हुए संघर्ष में बुधवार को दो आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, ग्राम भामौरी में हुई पंचायत में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर ठा. आनंद सिंह भामौरी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को 36 बिरादरी की पंचायत बुलाई गई है।
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले भामौरी के छात्र से विवाद के बाद हुए संघर्ष का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें पुलिस ने भामौरी निवासी सोनू की तहरीर पर नवाबगढ़ी एवं नंगला आर्डर निवासी पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसने बुधवार को दो आरोपी आकिब पुत्र शाहिद, परवेज उर्फ परवीन पुत्र मोबीन को जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस ने नवाबगढ़ी के लोगों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन भामौरी के ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है। इसी घटना को लेकर संघर्ष में घायल भीम सिंह के आवास पर पंचायत हुई। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. आनंद सिंह भामौरी एवं प्रधान पति अजय उर्फ सोनू के साथ पूर्व प्रधान दिनेश कुमार एवं पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख वीर सिंह समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत में ठा. आनंद सिंह भामौरी ने इस मामले में पहले 36 बिरादरी की पंचायत और इसके बाद ठाकुर चौबीसी की पंचायत बुलाकर ठोस कार्रवाई कराने का निर्णय किया। उधर, पूर्व ग्राम प्रधान ठा. दिनेश व पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह ने कहा कि नवाबगढ़ी की घटना निंदनीय है। नवाबगढ़ी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा किया गया हमला उचित नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई सराहनीय है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया हैं। उधर, आरोपी पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए क्षेत्र के लोगों को मिलकर पुलिस-प्रशासन से सहयोग की उम्मीद है। पंचायत में सोमपाल एवं महेश आदि ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। पंचायत के बाद ठा. आनंद सिंह भामौरी ने बताया कि इस मामले में आगे की रणनीति के लिए गांव की 36 बिरादरी की पंचायत बुलाई गई है। इसके बाद ठाकुर चौबीसी की पंचायत बुलाने का निर्णय लिया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटना हो सके। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।