फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सभासद मे आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत।

सभासद मे आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत।

Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
सभासद मे आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फलावदा। नगर पंचायत के वार्ड सात के सभासद सोहनवीर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने तथा विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। मामले की जांच पांच दिन में नहीं होने पर नगर पंचायत के सामने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
वार्ड सात के सभासद सोहनवीर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि नगर पंचायत में रखे गए 31 कर्मचारियों में से मात्र 13 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। हालांकि 31 कर्मचारियों का वेतन नगर पंचायत से दिया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय पर 2017 से 2018 तक चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत द्वारा पात्रों को अपात्र तथा अपात्रों को पात्र बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनवा दिए हैं। स्वच्छ मिशन के तहत नगर पंचायत द्वारा शौचालयों का निर्माण अधूरा है। हालांकि शौचालयों का उद्घाटन 18 माह पूर्व सांसद संजीव बालियान ने किया था। ये अभी तक अधूरे हैं। नए सवेरा योजना के तहत निर्मित सड़क में घटिया सामग्री लगाई गई है। सभासद का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सभासद सोहनवीर ने कहा पांच दिन में जांच कराकर कार्रवाई नहीं किए जाने पर सात जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कराना तो दूर यदि किसी ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच डूडा द्वारा कराई गई है। इसमें नगर पंचायत का कोई मतलब ही नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगर पंचायत के सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लगाया आरोप
पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा

जिला उपाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई
फलावदा। मेरठ करीमनगर में हुए जमीयत उलेमा जिला मेरठ के चुनाव में कस्बे के हाजी आबिद को उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी मनाई। कस्बा निवासी हाजी आबिद मंसूरी ने बताया 31 दिसंबर को करीमनगर साजिदा मस्जिद में जमीयत उलेमा जिला मेरठ का चुनाव संपन्न कराया गया था। जिसमें जीएम मुस्तफा को दसवीं बार अध्यक्ष तथा हाजी आबिद मंसूरी को दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। हाजी आबिद के जिला उपाध्यक्ष बनने पर कस्बे में खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed