फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बकरीद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

बकरीद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 20 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बकरीद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
बकरीद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मेरठ। ईद उल जुहा (बकरीद) का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज को देखते हुए भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के अनुसार ईद पर रूट डायवर्जन सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा।
ये रहेगी व्यवस्था
दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आने वाले सभी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रुड़की की ओर जाना है ऐसे वाहन परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए शोभापुर, मोदीपुरम बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात जिसे दिल्ली व गाजियाबाद जाना है वह मोदीपुरम बाईपास से शोभापुर से परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें जिन्हें भैसाली बस अड्डे पर आना है, वे बसे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाइओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल से बेगमपुल होते हुए भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर आ सकेंगी।
मुजफ्फरनगर से आने वाला यातायात जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड पर जाने दिया जाएगा। वहीं जिन वाहनों को हापुड़ की तरफ जाना है उन वाहनों को तेजगढ़ी से एल ब्लॉक से हापुड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली चुंगी, शारदा रोड व ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
हापुड़ स्टैंड से भूमिया का पुल, गोला कुआं की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के यातायात को एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। हापुड़ अड्डे से एल ब्लॉक की तरफ भी कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
बागपत चौक (फुटबाल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेेंगे। जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। गांधी आश्रम से वाहनों को हंस चौराहा सूरजकुुंड, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहे से वाहनों को आंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर तथा केसरगंज की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। जैननगर तिराहे से रेलवे रोड चौराहा व ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नरी आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे तक आएंगी। इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed