फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैपिड ट्रेन का नया लुक जारी, साढ़े सात लाख लोग रोज कर सकेंगे सफर

रैपिड ट्रेन का नया लुक जारी, साढ़े सात लाख लोग रोज कर सकेंगे सफर

Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रैपिड ट्रेन का नया लुक जारी, साढ़े सात लाख लोग रोज कर सकेंगे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के संशोधित ले आउट के साथ-साथ एनसीआरटीसी ने प्रस्तावित रैपिड ट्रेन का नया लुक जारी किया है। दिल्ली से मेरठ के बीच इस ट्रेन में लगभग 7.40 लाख लोग रोजाना सफर करेेंगे।
दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन चलाने की योजना पर गंभीरता से काम हो रहा है। नेशनल कैपिटल रीजन कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) इसकी गहनता से समीक्षा कर रहा है। चूंकि इस तरफ अगस्त माह में इस पर काम शुरू होना है। एनसीआरटीसी के तीन प्रोजेक्ट हैं। दिल्ली से मेरठ वाया गाजियाबाद रैपिड चलनी है। इसके अलावा दिल्ली से पानीपत वाया सोनीपत तथा दिल्ली से अलवर वाया गुरुग्राम इस ट्रेन को चलाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मेरठ-दिल्ली की बात करें तो इसके लिए साहिबाबाद से दुहाई तक के लिए ट्रैक के पिलर तथा अन्य कार्यों के टेंडर खोल दिए गए। इसके अलावा चार स्टेशनों की डिजाइनिंग के लिए भी टेंडर हो गए हैं। पहले चरण के लिए मेरठ-दिल्ली मार्ग को चौड़ा करना शुरू कर दिया है। डेढ़ किमी मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में 16 किमी की सड़क
साहिबाबाद से दुहाई तक का ट्रैक करीब साढे़ 16 किमी का है। दिल्ली रोड के ऊपर एलीवेटिड होकर यही ट्रेन मेरठ तक आनी है। यहां मेरठ की तरफ से इस ट्रैक पर दो चरण में काम होगा। पहले चरण की तैयारी पूरी है। इस चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक काम शुरू किया जाएगा। यह चरण पूरी तरह से मेरठ दिल्ली मार्ग पर है। इसके टेंडर शुरू हो गए हैं। टेक्निकल बिड के सत्यापन के बाद कॉमर्शियल बिड को हरी झंडी मिलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब होंगे 24 स्टेशन
रैपिड ट्रेन के एलाइनमेंट का संशोधित ले आउट बनाकर इसको एनसीआरटीसी को पेश किया गया था जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यहां पहले 16 स्टेशन थे। छह स्टेशन और बढ़ाए गए हैं। कुल 22 स्टेशन हो गए है। मोदीपुरम और दुहाई में डिपो हैं। चूंकि वहां तक तो ट्रेन जाएगी ही। ऐसे में प्रस्ताव रखा गया है कि इन्हें भी स्टेशन बनाया जाए ताकि भविष्य में इनका इस्तेमाल हो जाए।
नया ले आउट जारी
अब एनसीआरटीसी ने इस ट्रेन का नया लुक जारी किया है। साथ ही नई फैक्ट शीट भी जारी की गई है। इसे मुताबिक अब यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड 82 किमी की दूरी तय करेगी। दिल्ली से मेरठ तक पहुंचने में ठीक 55 मिनट का समय लेगी।
इसी माह से मिट्टी की जांच शुरू
इसी माह से इसके लिए मिट्टी की जांच शुरू होगी। इसके लिए टेंडर हो गए हैं। पहले कांवड़ यात्रा के कारण काम अटका था। लेकिन अब इसी माह से इस पर काम शुरू हो जाएगा।


यह है अन्य तथ्य

- डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा, संचालन गति 160 किमी, औसत गति 100 किमी
- हर पांच से दस मिनट में ट्रेन
- 12 कोच केलिए स्टेशन डिजाइन
- सर्दी या बारिश के मौसम में प्रभाव नहीं पड़ेगा

दूरी समय सीमा स्टेशन प्रतिदिन यात्री
दिल्ली से मेरठ की दूरी - 82 किमी 55 मिनट 24 7.4 लाख
दिल्ली से पानीपत की दूरी- 103 किमी 65 16 5.47
दिल्ली से अलवर की दूरी- 164 किमी 85 22 9.1 लाख

जल्द होगा काम शुरू
मेट्रो का नया लुक जारी हुआ है। हम तैयारी कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस पर काम शुरू हो जाए। सड़क चौड़ीकरण का काम भी तेज कर दिया गया है। जल्द ही मिट्टी की जांच भी शुरू होगी। -सुधीर कुमार शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी



24 स्टेशन होंगे अब दिल्ली से मोदीपुरम तक
22 बनेंगे तत्काल, बाकी दो डिपो जहां निकट भविष्य में बनेंगे स्टेशन
- गति और दूरी भी फाइनल हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed