{"_id":"5b64c2dc4f1c1b66428b5ce0","slug":"81533330140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर एक्सप्रेस का लेट आना जारी, संगम व नौचंदी भी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर एक्सप्रेस का लेट आना जारी, संगम व नौचंदी भी लेट
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दस महीने बाद चालू की गई सुपर एक्सप्रेस की चाल तीसरे दिन भी बिगड़ी रही। दिल्ली से जालंधर जाने वाली यह ट्रेन चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं जालंधर से दिल्ली जाने वाली भी डेढ़ घंटा देरी से पहुंची थी। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस ढाई घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची। वहीं हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर के अलावा उत्कल एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे लेट रही। वहीं ट्रेनों की देरी से सामान्य यात्रियों के साथ ही कांवड़ियों को भी दिक्कत हो रही है।
उमड़ने लगा कांवड़ियों का सैलाब
ट्रेनों और रोडवेज बसों में हरिद्वार जाने वाले कांविड़यों का सैलाब उमड़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस के अलावा हरिद्वार पैसेंजर से काफी कांवड़ियें निकले। वहीं सोहराबगेट बस अड्डे से हरिद्वार जा रही बसों में कांवड़ियें बैठकर जा रहे हैं। हालांकि लोकल कांवड़ियों की भीड़ अभी निकलना शुरू नहीं हुई है। रोडवेज आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि कांवड़ियों के लिए मेरठ से 100 बसों का इंतजाम किया गया है। 100 बसों का इंतजाम दिल्ली के आईएसबीटी पर किया गया है। फिलहाल दिल्ली वाली बसों में ज्यादा भीड़ चल रही है। लोकल भीड़ निकलने पर ही यहां से चलने वाली बसों में भीड़ होगी। ज्यादा भीड़ होने पर अतिरिक्त बसों को लगा दिया जाएगा।
कैंट स्टेशन पर बनाई अस्थायी चौकी
कैंट स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की चौकी नहीं है। लेकिन कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर इस स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने अस्थायी चौकी बना दी है। चौकी पर जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। आरपीएफ कमांडेंट जितेंद्र कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित पूरा कराना हम सब का लक्ष्य है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए जीआरपी को अतिरिक्त स्टाफ मिल गया है। इसके अलावा स्टेशन पर पीएसी भी पहुंच चुकी है।