{"_id":"5b6376004f1c1b913e8b4d78","slug":"81533244928-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने की अपील करेगा मायनॉरिटी फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने की अपील करेगा मायनॉरिटी फ्रंट
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने के लिए नेशनल मायनॉरिटी फ्रंट आगे आया है।
बृहस्पतिवार को फ्रंट की बैठक बनी सराय स्थित पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद के आवास पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी हो रही है, फ्रंट वहां के लोगों से बिजली चोरी नहीं करने की अपील करेगा। डॉ. अहमद ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के नाम जो अधिकारी लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं उनकी शिकायत पीवीवीएनएल के एमडी से की जाएगी। कहा कि सुबह पांच बजे लोगों के घरों में छापे मारे जा रहे हैं, जो गलत है। फ्रंट के अध्यक्ष हाजी जीएम मुस्तफा ने कहा कि जल्द ही फ्रंट का डेलीगेशन एमडी से मिलकर खराब मीटरों को बदलने का समय दिलाने की मांग करेगा। बैठक में सलीम सिद्दीकी, हनीफ पहलवान, हाजी मईनुद्दीन, कुंवर रईस, हाजी राहत आदि मौजूद रहे।