{"_id":"5b6375124f1c1bf6548b66aa","slug":"81533244690-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी कॉलेज साड़ी आदेश का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजी कॉलेज साड़ी आदेश का नहीं हो रहा पालन
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजी कॉलेज में साड़ी नियम का नहीं हो रहा पालन
मेरठ। आरजी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का साड़ी फरमान अभी भी हवा में झूल रहा हैं। कई शिक्षिकाएं अभी भी नियम के विपरीत साड़ी के बजाय सूट में ही आ रही हैं। शिक्षिकाएं प्राचार्य का आदेश मानने को तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी कॉलेज में साड़ी मामला गर्म रहा। स्टाफ रुम से लेकर कक्षाओं में शिक्षिकाओं क ा साड़ी पहनने का मामला चर्चा में रहा। छात्राओं के बीच भी टीचर्स साड़ी पहनें यह बात होती रही। कई छात्राओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शिक्षिकाएं साड़ी में आएं तो ज्यादा अच्छा है। जब छात्राओं के लिए ड्रेसकोड हो सकता है तो टीचर्स के लिए क्यों ड्रेसकोड नहीं हो सकता। दूसरी बात कि एक दिन का ऑफ तो हमारी तरह टीचर्स को भी मिला है। कुछ छात्राओं ने कहा कि टीचर का काम पढ़ाना है उसे ड्रेस कोड में फंसाना ठीक नहीं हैं। वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा अभी भी अपने फैसले पर डटी हैं। उनका कहना है कि यह एक अच्छी पहल है। अन्य महिला कॉलेजों में भी यह नियम लागू रहा है। इसमें कोई बुरी बात नहीं है इस पर विवाद होना तो ठीक नहीं है।