फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीवर व्यवस्था ध्वस्त, ठीक नहीं हुई पाइप लाइन

सीवर व्यवस्था ध्वस्त, ठीक नहीं हुई पाइप लाइन

Wed, 01 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीवर व्यवस्था ध्वस्त, ठीक नहीं हुई पाइप लाइन
सीवर व्यवस्था ध्वस्त, ठीक नहीं हुई पाइप लाइन
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में सीवर लाइन फटने और सड़क धंसने के बाद शास्त्रीनगर के एक बड़े हिस्से की सीवर व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सीवर उबलने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के निकट सीवर लाइन का पानी सड़क पर बह निकला। उधर जलकल विभाग के ठेकेदार के कर्मचारी दिन भर सीवर लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

शास्त्रीनगर डी ब्लॉक से गुजर रही सीवर लाइन को टेलीकॉम की लाइन से छलनी कर दिया था। बारिश के दौरान पानी से सीवर लाइन फुल हुई तो पाइप लाइन से सीवर जमीन में रिसने लगा। जिसका असर यह हुआ कि सोमवार को दिन निकलने से पहले ही सीवर लाइन और सड़क बैठ गई। जिससे शास्त्रीनगर क्षेत्र की सीवर व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सूचना पाकर जलकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। सीवर लाइन को ठीक कराने के लिए गड्ढा खुदवाने का काम शुरू कराया था। जलकल ठेकेदार के एक दर्जन कर्मचारी मंगलवार को भी पाइप लाइन ठीक करने में जुटे रहे। देर शाम तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिसके कारण सीवर लाइन चौक होनी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगर बुधवार तक सीवर लाइन ठीक नहीं की गई तो पूरा शास्त्रीनगर के सीवर चौक हो जाएंगे।
विज्ञापन


खास बातें:
- शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में धंस गई थी सड़क व सीवर लाइन
- दूसरे दिन चला कार्य, अब सड़क बनाने का काम होगा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed