{"_id":"5b43cb704f1c1bc4248b562f","slug":"81531169648-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"210बी की खाली जमीन पर जल्द बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
210बी की खाली जमीन पर जल्द बनेगी पार्किंग
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
210बी की खाली जमीन पर जल्द बनेगी पार्किंग
मेरठ। बंगला नंबर 210बी का सारा मलबा उठने के बाद अब यहां पर कैंट बोर्ड जल्द ही पार्किंग शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर यहां पर इसी महीने काम शुरू करा दिया जाएगा।
आबूलेन और बांबे बाजार में शाम को पार्किंग की बहुत समस्या रहती है। इसके चलते लोग गाड़ियों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं। जिसकी वजह से जाम लगा रहता है। पांच मई को कैंट बोर्ड के सीईओ ने एएसपी के साथ आबूलेन, सदर और बांबे बाजार का निरीक्षण किया था। जिसके बाद पांच नई जगहों पर पार्किंग का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था। पांच जगहों पर पार्किंग की जगह चिन्हित की गई थी। इनमें एक पार्किंग कैंट बोर्ड ऑफिस से आबूनाला की तरफ चलने पर नाले के पास, दूसरी टीएफसी रेस्टोरेंट के सामने सरकुलर रोड पर, तीसरी 210 बी के बाहर, चौथी चाट बाजार के पास आबूनाले के किनारे तय की गई थी। बंगला नंबर 210बी का मलबा अब पूरी तरह से उठ चुका है। ऐसे में यहां अब जल्द ही पार्किंग का काम शुरू कराया जाएगा।