{"_id":"5b3d3c654f1c1bc4248b483f","slug":"81530739813-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में की खटीक समाज ने हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में की खटीक समाज ने हमले की निंदा
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीक समाज ने की हमले की निंदा
मेरठ। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में हिंदू और सिखों पर हुए हमले को लेकर अखिल भारतीय खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक शिवाजी रोड कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रा खटीक ने कहा कि यह आत्मघाती हमला घृणित और निंदनीय कृत्य है जो पाकिस्तान के इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हमले को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के समक्ष उठाना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए एडवोकेट उमाशंकर खटीक ने कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में आतंकवाद की धुरी बन गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद राष्ट्र घोषित करना चाहिए। हमले में मारे गए हिंदू और सिखों की आत्मशांति के लिए बैठक में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में राहुल, राकेश कटारिया, श्याम सुंदर, आलोक बागड़ी, सनी खटीक, जीतू चंद्रा, बृजमोहन, कांता सोनकर आदि कार्यकर्ता रहे।