फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेना भर्ती को लेकर ट्रैफिक निर्देशालय ने दिए निर्देश

सेना भर्ती को लेकर ट्रैफिक निर्देशालय ने दिए निर्देश

Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती को लेकर ट्रैफिक निर्देशालय ने दिए निर्देश
सेना भर्ती को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन

मेरठ। सेना भर्ती को लेकर यातायात निदेशालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। इसमें आगामी होने वाली भर्ती के लिए यातायात व्यवस्था और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में नौ जिलों में भर्ती होनी है। भर्ती की तारीख जिलों के अनुसार अलग-अलग है। सेना की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट ज्वाइन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर फॉर्म भर सकते हैं।
यातायात निदेशालय ने जो पत्र लिखा है उसके अनुसार आगरा सेना भर्ती कार्यालय की भर्ती 9 से 24 अप्रैल को बबीना और 25 से 25 नवंबर तक मथुरा में होगी। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय की भर्ती 20 अप्रैल से दो मई तक गाजीपुर में होगी। मेरठ सेना भर्ती कार्यालय की भर्ती गाजियाबाद और सहारनपुर में होगी। गाजियाबाद में भर्ती एक मई से दस मई तक चलेगी, यहां होने वाली भर्ती में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, मुरादाबाद, रामपुर और शामली जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं सहारनपुर में एक सितंबर से दस सितंबर तक भर्ती चलेगी, इसमें अमरोहा, बुलंदशहर, बिजनौर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। लखनऊ सेना भर्ती कार्यालय की भर्ती पांच से 20 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी। वाराणसी भर्ती कार्यालय की भर्ती 11 से 21 नवंबर तक वाराणसी में होगी। वहीं अमेठी भर्ती कार्यालय की भर्ती दो से 17 दिसंबर तक फैजाबाद में होगी। बरेली भर्ती कार्यालय की भर्ती फतेहगढ़ पांच से बीस दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन


सेना द्वारा यह दिए गए निर्देश
जिन युवाओं के सर्टिफिकेट किसी गलती के कारण पिछली बार रिजेक्ट हो गए थे, इस बार वे रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद सुधार कर लें। यदि किसी ने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर को बिना ठीक किए सेव कर दिया तो फिर से वही गलती होगी। इस बार आधार कार्ड को भी लिंक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed