फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रहें सावधान, मौसम में बदलाव कर न दे बीमार

रहें सावधान, मौसम में बदलाव कर न दे बीमार

Tue, 13 Feb 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
रहें सावधान, मौसम में बदलाव कर न दे बीमार
मेरठ। पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात में हल्की ठंड रही तो दोपहर में तेज धूप खिली। नरम-गरम मौसम के बीच रविवार आधी रात और सोमवार को सर्द हवाओं के साथ बारिश हुई, इससे मौसम फिर ठंडा हो गया। मौसम में यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

खानपान का रखें विशेष ख्याल
फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो मौसम का बदलाव काफी प्रभावित करता है। मौसम में अचानक आया परिवर्तन स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। कोई परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

मरीजों के लिए खतरनाक
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही का कहना है कि मौसम में यह बदलाव बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा दिल, सांस और हाई बीपी के मरीजों के लिए खतरनाक है। इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को भी इसमें खास ख्याल रखने की जरूरत है। गर्म पेय पदार्थ ज्यादा लें। शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकती हैं बीमारी
सर्दी-जुकाम: तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से मौसम में होने वाली यह आम बीमारी है
बुखार-फ्लू: इसकी शुरुआत गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में सूजन और दर्द से होती है
यह बरतें सावधानी
- बच्चों को बारिश में न भीगने दें
- बाहर की चीजें खाने से परहेज करें
- गीले कपड़े न पहनें, न बच्चों को पहनाएं
ओपीडी में रही मरीजों की भरमार
मेरठ। रविवार की छुट्टी और सोमवार को बदले मौसम के बाद अस्पतालों में ओपीडी भी काफी बढ़ गई। मेडिकल और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या पांच हजार से ज्यादा रही। इनमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की तादाद काफी थी। इनमें बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज ज्यादा थे।
खास बातें:
- दिल, सांस और हाई बीपी के मरीजों को होगी परेशानी
- भीगने से बचें, खानपान का रखें खास ख्याल
- बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed