{"_id":"5a78912c4f1c1b410b8b72ff","slug":"81517850924-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 पेटी शराब के साथ बटिंडा का ड्राइवर गिरफ्तार-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 पेटी शराब के साथ बटिंडा का ड्राइवर गिरफ्तार-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 पेटी शराब के साथ बटिंडा का ड्राइवर गिरफ्तार
मिनी ट्रक में लादकर लाई जा रही थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक में लदी 400 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से एक ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब तस्करी के लिए लाई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कैराना रोड पर नहर के पास कैराना की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक को रुकवा लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें शराब मिल गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विशाल पुत्र नछेत्तर निवासी सूरकपुर रोड बटिंडा- पंजाब को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को कोतवाली ले आई। यहां पर ट्रक में से शराब की पेटियां उतरवा कर गिनवाई। इस दौरान ट्रक में से 330 पेटी अंग्रेेजी शराब के पव्वे, 52 पेटी पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब, 21 पेटी क्रेजी रोमियो विस्की, दो पेटी मिक्स शराब और पांच लीटर रेक्टिफाइड मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक ने बताया कि वह यह शराब पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। एसएसआई सत्यपाल सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।