फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारहसिंगा को तलाशने पहुंची वन विभाग की टीम, आज दिन में करेंगे सर्च

बारहसिंगा को तलाशने पहुंची वन विभाग की टीम, आज दिन में करेंगे सर्च

Mon, 05 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बारहसिंगा को तलाशने पहुंची वन विभाग की टीम, आज दिन में करेंगे सर्च
मेरठ। कैंट इलाके में भटक रहे बारहसिंगा के परिवार को तलाशने के लिए रविवार रात वन विभाग की टीम रेलवे रोड पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। सिटी स्टेशन वाले रास्ते पर माता के मंदिर के पास रेलवे लाइन की तरफ अंधेरा होने के कारण टीम सोमवार दिन में सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

रेलवे रोड थाने में तैनात दरोगा उमेश कुमार को कई दिन पहले रात में गश्त के दौरान रामताल वाटिका के पास एक बारहसिंगा हिरन दिखा था। तीन बाद पुलिस को सिटी स्टेशन से आने वाले रास्ते पर माता के मंदिर के पास कई बारहसिंगा दिखाई दिए थे। पुलिस ने इनकी तस्वीरें भी खींच ली थी।
विज्ञापन

दारोगा द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर डीएफओ अदिति शर्मा ने वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों को बारहसिंगा को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए मौके पर जाने के आदेश दिए थे। रविवार रात को वन विभाग की टीम ने दरोगा उमेश कुमार से संपर्क करके बारहसिंगा की तलाश की। टीम को जहां पर उनके देखे जाने की बात बताई गई, वहां पर आगे गड्ढा है। रात का समय होने के कारण वन विभाग की टीम अब सोमवार को दिन में इस इलाके में सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई दिनों से रेलवे रोड पुलिस को नजर आ रहे बारहसिंगा, आज दिन में होगा सर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed