फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम से नहीं मिली निजात, छात्र ,मरीज सब बेहाल

जाम से नहीं मिली निजात, छात्र ,मरीज सब बेहाल

Fri, 15 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
जाम से नहीं मिली निजात, छात्र ,मरीज सब बेहाल
मेरठ। एक ओर यातायात पुलिस बेगमपुल से अतिक्रमण हटवाने में व्यस्त थी। दूसरी ओर शहर जाम से जूझ रहा था। शुक्रवार को बागपत रोड पर करीब ढाई घंटे जाम लगा रहा। इसमें स्कूली बसें और एंबुलेंस फंसने से छात्र और मरीज बेहाल रहे। वहीं, अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। जिससे जाम लगना शुरू हो गया। इसके कुछ ही देर बाद साईं अस्पताल के सामने स्थित पुल के नीचे एक कार खराब हो गई। जिससे जाम और बढ़ गया। मेरठ से बागपत की ओर जाने वाली लेन पर करीब दो किमी लंबी कतार लग गई। पुल से फुटबाल चौक तक भी जाम लगा रहा। बागपत की ओर से आने वाले वाहनों की कतार भी बागपत बाईपास तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

बच्चों को लेने दौड़े अभिभावक
बागपत रोड पर 20 से अधिक छोटे-बड़े शिक्षण संस्थान हैं। दो बजे इनकी छुट्टी हुई तो स्कूली वाहन जाम में फंसते चले गए। इसी दौरान कैंट और दिल्ली रोड के स्कूलों की बसें और ऑटो भी आने शुरू हो गए। इससे करीब 20 स्कूली बसें और 50 से ज्यादा ऑटो जाम में फंस गए थे। इससे छात्र समय से घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने बस और ऑटो चालकों को फोन किया तो जाम की जानकारी मिली। बच्चों की परेशानी देख कई परिजन बीच रास्ते से ही बच्चों को लेकर चले गए। कन्हैया वाटिका निवासी रीतू जैन ने बताया कि वे बस में सवार अपने पुत्र को बीच रास्ते से लेकर आईं। कमला कॉलोनी के मनोज कुमार, गुप्ता कॉलोनी के दीपक आदि कई अभिभावक इसी तरह बच्चों को लेकर किसी तरह घर पहुंचे। जाम की वजह से लेट होने पर कई छात्रों के ट्यूशन भी छूट गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का भी बुरा हाल
जाम में मरीजों को लेकर जा रही कई प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की एंबुलेंस भी फंसी रहीं। यहां स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस फंसी थी। एक प्राइवेट एंबुलेंस से मलियाना निवासी परिवार गर्भवती को डिलिवरी के लिए बागपत रोड स्थित अस्पताल ला रहे थे। जाम की वजह से उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रक से बांधकर हटाया ट्रक
मलियाना पुल पर खराब हुआ ट्रक की मरम्मत होने में कई घंटे लगते। ऐसे में जाम के हालात और बिगड़ सकते थे। इस बाबत एसओ टीपी नगर बृजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने किसी तरह दूसरे ट्रक की मदद से खराब ट्रक को खिंचवाकर जाम खुलवाया।
ईदगाह और घंटाघर चौराहे पर भी राहत नहीं
ईदगाह और घंटाघर चौराहे पर भी दिन में कई बार जाम लगा। दरअसल ईदगाह चौराहे पर जैन नगर की ओर से आने वाले वाहन मेट्रो प्लाजा और घंटाघर चौराहे की ओर मुड़ते हैं। इसी दौरान यहां जाम लग जाता है। घंटाघर तिराहे पर कई यातायात पुलिस कर्मी रहते हैं परंतु यहां ये कभी-कभार मिलते हैं। लोग यहां भी कम से कम दो यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं।

भूमिया पुल पर भी लगा जाम
बेगपुल के आसपास यातायात पुलिसकर्मियों के अभियान की वजह से कई ई रिक्शा और ऑटो वाले अपने वाहन भूमिया पुल की ओर से हापुड़ अड्डे ले गए इस वजह से भूमिया पुल और लिसाड़ी गेट चौराहे पर भी जाम की समस्या रही।
मुख्य बातें
बागपत रोड स्थित मलियाना पुल पर ट्रक खराब होने से ढाई घंटे जाम रही एंबुलेंस और स्कूल बसें
कई स्कूली वाहन फंसने से समय पर नहीं पहुंचे छात्र, ट्यूशन छूटा
चिंतित अभिभावक बीच रास्ते से ही बच्चों को लाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed