{"_id":"594c33f34f1c1b19608b4744","slug":"81498166259-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी नहीं तो नो टेंशन, करेंगे खुद का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी नहीं तो नो टेंशन, करेंगे खुद का कारोबार
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस नहीं तो नो टेंशन, करेंगे खुद का कारोबार
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 253 युवाओं ने किया लोन का आवेदन
मेरठ। कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ठीक ठाक नौकरी मिलना आसान नहीं है, लेकिन हाथ में हुनर और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो खुद का भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है। जिले के 253 लोगों ने इसी जज्बे के साथ खुद का कारोबार खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 20 से 25 लाख रुपये तक के लोन का आवेदन किया है।
क्या है योजना
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कम से कम आठवीं तक पढे़ बेरोजगारों को खुद का कारोबार करने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए लोन पर शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को 15 और ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र द्वारा 15 मई से पांच जून तक आन लाइन आवेदन मांगे गए थे। जनपद में कुल 253 युवाओं ने आवेदन किया। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लोन के लिए पांच जून तक आवेदन करने वालों के इंटरव्यू आज से शुरू होंगे। जिला उद्योग केंद्र में आवेदन करने वालों के इंटरव्यू शुक्रवार और 27 जून को होंगे। खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड और आयोग के इंटरव्यू 24 जून को सुबह 10 बजे से मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन में आयोजित होंगे।
सबका अपना टारगेट
लोन के लिए आवेदन करने वालों में रोहटा क्षेत्र की इंदू पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उसे सिलाई का खासा अनुभव है। वह खुद का स्पोर्टस वीयर प्लांट लगाना चाहती है लेकिन इसके लिए काफी रुपया चाहिए। पल्लवपुरम की प्रिया एक बिजनेसमैन फैमिली से है। पोस्ट ग्रेजुएट है। वह बायोकेमिकल प्लांट लगाना चाहती है। सिवालखास कस्बा निवासी मुजम्मिल पोस्ट ग्रेजुएट है । लिहाजा वह खुद का बिजनेस शुरू करने का मन बनाया। वह बडे़ पैमाने पर पत्थर कटिंग का काम करना चाहता है।
विज्ञापन
योग्यता कम मगर इरादे बडे़
कई ऐसे लोगों ने भी आवेदन किया है, जिनकी शैक्षिक योग्यता तो कम है लेकिन इरादे काफी बडे़ हैं। गांव खिर्वा निवासी सविता पाल केवल आठवीं पास हैं लेकिन डेरी उद्योग में रुचि है । वह अपना दूध प्लांट लगाना चाहती है। जागृति विहार निवासी विवेक सिर्फ 10वीं पास हैं उन्होंने बुक बाइंडिंग का काम सीखा है और वह इसे बडे़ पैमाने पर करना चाहते है लेकिन आर्थिक तंगी आडे़ आती है। अहमदनगर निवासी असलम पावरलूम प्लांट लगाना चाहते हैं।