{"_id":"5949959d4f1c1b63218b4708","slug":"81497994653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हर जगह बस योग ही योग,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हर जगह बस योग ही योग,
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में विभिन्न जगहों पर होंगे योग के कार्यक्रम
सेना की दोनों डिविजन, सब एरिया हेडक्वार्टर, आरवीसी में भी होगा कार्यक्रम
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार की सुबह योग में लिपटकर आएगी। सूरज की किरणों के चमकने से पहले हजारों लोग योग साधना में लीन हो जाएंगे। आम से लेकर खास तक योग करेंगे। शहर से योग की गूंज और असर दूर तक पहुंचाने के लिए कई बड़े शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार ने योग के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश देकर योग दिवस को व्यापक कर दिया है।
सिविलियन ही नहीं सेना ने भी योग दिवस की बड़ी तैयारी की है। कई हजार जवान और अधिकारी योग साधना करेंगे। बारिश के कारण जगह में तब्दीली की गई है। योग के बड़े अन्य आयोजनों में सीसीएसयू कैंपस, सेना एरिया और जीमखाना में हैं। इनके अलावा भी बहुत सारे शिविर लगाए जा रहे हैं। सेना ने योग के लिए कार्यक्रम जारी किया है। सुबह छह से सात बजे तक कार्यक्रम है। कुछ जगह पर थोड़ी तब्दीली की गई है। सेना की 22 डिविजन ने योग कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा है। भगत लाइन में सैनिक और अधिकारी सुबह छह से सात बजे योग करेंगे। पश्चिमी यूपी सब एरिया हेड क्वार्टर का योग अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में सुबह छह बजे से होगा। आरवीसी फुटबाल ग्राउंड पर सुबह साढ़े पांच बजे से योग होगा। 9 डिविजन का योग भी आरवीसी में होगा। सुबह साढ़े पांच बजे से योग होगा। सेना के चारों कार्यक्रम में करीब पांच हजार से अधिक सैनिक और अधिकारी योग करेंगे। सीसीएसयू कैंपस के खेल मैदान पर क्रीड़ा भारती के योग शिविर का बुधवार को योग के साथ समापन होगा। यहां एक सप्ताह से चल रहे योग शिविर में लोग बारिश में भी नहीं रुके। डीएन डिग्री कॉलेज में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के 400 कैडेट्स कॉलेज प्रांगण में सुबह सात बजे से योग करेंगे। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर मेरठ के कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह और कर्नल मनीष गोसाई मौजूद रहेंगे। भारतीय योग संस्थान की ओर से इशिका फार्म हाउस दांतल कंकरखेड़ा में सुबह सवा पांच बजे योग शिविर आयोजित किया जाएगा। आर्मी पब्लिक स्कूल में सुबह सात बजे से योग होगा। जीआईसी में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के करीब 700 कैडेट्स सुबह सात बजे से योग करेंगे। यूथ क्लब के सदस्य भी पल्लवपुरम फेस वन के सप्तऋषि पार्क में योग करेंगे। यह जानकारी क्लब हेड राज आर्यन चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि यूथ भी मान चुके हैं कि योग से तन और मन स्वस्थ होता है। क्लब सदस्य शुभम, अभिषेक, शौर्य, जॉनी, प्रतीक आदि के साथ कालोनी वासी भी योग में हिस्सा लेंगे।
रेड क्रास करेगी सेवा
भारतीय रेडक्रास सोसायटी की मेरठ शाखा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित योग शिविर के दौरान साधकों के लिए पानी की व्यवस्था करेगी। बल्ड प्रेशर जांच और ब्लड शुगर की जांच करेगी।
विज्ञापन
योग शिविर लगाया
योग विज्ञान संस्थान की मधुबन कॉलोनी महिला कक्षा द्वारा शंभू नगर में योग शिविर लगाया गया। 200 से अधिक महिलाओं ने योग किया। मुख्य अतिथि शंभू नगर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, अलका गुप्ता, डॉ. सुरेश किरण, महेंद्र पाल गुप्ता रहे। रिदिमा गुप्ता, सपना, अंशु, निकिता, ऋतु ने सरस्वती वंदना की। कुमकुम गर्ग और रितिका खुराना ने आसन कराए।