फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   8 fit ka ajgar

आठ फीट का अजगर देख अटकीं सांसें  

Sat, 18 Aug 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
8 fit ka ajgar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोभित विश्वविद्यालय परिसर में रजिस्ट्रार के आवास के पास अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह कभी पेड़ तो कभी दीवार पर चलता रहा। इससे लोगों की सांसे अटकी रहीं। दुल्हैड़ा मार्ग स्थित शोभित विवि के पास काफी पेड़ हैं। शाम करीब पांच बजे विवि के बिजली कर्मचारी सतबीर ने एक अजगर को पेड़ पर देखा। उसने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी भी आ गए। उन्होंने पल्लवपुरम पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर पर काबू पाया। वन विभाग के कर्मचारी संजीव कुमार और कैटिल गार्ड इंचार्ज राहुल ने बताया कि अजगर करीब 8 से 10 फीट लंबा था। उसका वजन 40 किलो के करीब है। कार्यवाहक एसएसआई महेश शर्मा का कहना है कि वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed