फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   7300 rupees stolen from the laborer's account

Meerut News: मजदूर के खाते से 7300 रुपये उड़ाए

Tue, 28 Apr 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
7300 rupees stolen from the laborer's account
दौराला। दौराला कस्बे के वार्ड एक निवासी नीकू कुमार के बैंक खाते से ठग ने 7,300 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बताया कि वह दौराला मिल में ठेकेदार के पास मजदूरी करता है। उसकी मजदूरी का भुगतान दौराला मिल बाजार स्थित एसबीआई बैंक शाखा में उसके खाते में जमा किया गया था। सोमवार देर रात वह बाजार में घरेलू सामान लेने पहुंचा, तभी उसे खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। खाते की जांच करने पर 7,300 रुपये की निकासी सामने आई। बताया कि उसने किसी को भी अपने बैंक खाते की जानकारी साझा नहीं की है। पीड़ित ने दौराला थाने में साइबर ठग के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैंक से संबंधित विवरण जुटाए जा रहे हैं। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed