{"_id":"5ccc9fe7bdec2206fc125869","slug":"71556914151-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से टाटा मैजिक पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल
सरधना। सरधना गंगनहर पुल के निकट शुक्रवार दोपहर दौराला की तरफ से आ रहे ट्रक ने सवारी से भरे टाटा मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पलट गई और सवारी दब गईं। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को सीधा किया और सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस चालक सहित ट्रक को थाने ले आई।
सरधना पुलिस चौकी बस स्टैंड से सवारी लेकर टाटा मैजिक गाड़ी खतौली जा रहा थी। जिसमें मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी दीन मोहम्मद पुत्र अब्दुल रसीद अपने परिवार के सदस्यों के साथ खतौली निवासी रिश्तेदार वसीम का पुत्र अबुजर भी बैठा था। सरधना गंगनहर पुल के निकट दौराला की ओर से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी पट गई। गाड़ी में दबे लोगाें में चीख पुकार मच गई। मौके पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना में दो साल का अबुजर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस चालक को पकड़ लिया और थाने ले आई। गाड़ी में सवार दीन मोहम्मद, अबूजर, इमराना, शाहिल, जुनैद सहित आधा दर्ज लोग घायल हो गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में घटना की तहरीर नहीं दी गई है। एसएसआई अमित कुमार के मुताबिक तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।