{"_id":"5ccc9dfabdec2207897f11cf","slug":"71556913658-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तालाब से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तालाब से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने तालाब से अवैध कब्जा हटाया
माछरा। उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील मवाना की राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव के तालाब पर जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जा हटवाए।
ब्लॉक क्षेत्र के माछरा अंतर्गत गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव के ग्राम प्रधान तालिब हसन ने शिकायत की थी कि खसरा संख्या 242 पर रकबा 1.746 हेक्टेयर है। जिसमें जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को यहां से कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में तालाब से कब्जा हटाने की गुहार लगाई थी। जिसमें हाईकोर्ट से तालाब का कब्जा हटाने के निर्देश दिए। बीते दिनों ग्राम प्रधान तालिब हसन ने तालाब की पैमाइश करके कब्जा हटाने का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया। इस पर एसडीएम मवाना ने तहसील की टीम को पैमाइश करके कब्जा हटाने के निर्देश दिए। जिसमें ग्राम प्रधान ने शिकायत थी कि राजस्व विभाग की टीम ने कब्जाधारियों से साठगांठ कर गलत पैमाइश की है।
शुक्रवार को पुन: तहसील मवाना से राजस्व टीम अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव में तालाब से कब्जा हटाने पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, लेखपाल जगन्नाथ सिंह, अमीन भूदेव शर्मा तथा ब्लॉक से एडीओ समाज कल्याण प्रवेश कुमार तथा ग्राम पंचायत सचिव शिवम यादव शामिल थे। परीक्षितगढ़ पुलिस साथ थी। उन्होंने तालाब की पैमाइश कर चूने से निशानदेही की और जेसीबी से अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी कुछ लोगों ने विरोध किया परंतु उन्हें समझाया गया। तालाब का रकबा छोड़ना पडे़गा। उच्च न्यायालय के निर्देश हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
ग्राम प्रधान अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव के तालिब हसन ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम तालाब से अवैध कब्जा हटाने आई थी। उसने आने की सूचना उन्हें नहीं दी। इसलिए वह गांव से बाहर थे। ग्राम प्रधान के नाते उन्हें अवैध कब्जा हटाने की सूचना नहीं देने का आरोप टीम पर लगाया। उन्होंने कहा कि पैमाइश गलत तरीके से की गई थी। इससे टीम ने मतलूब पुत्र शब्बीर व जहीर पुत्र अजीज के घरों को तालाब में बताकर तोड़फोड़ की है जबकि गांव का ही ताहिर का अवैध कब्जा साठगांठ कर पैमाइश से बाहर कर दिया। उसने तालाब की करीब 3 हजार गज जमीन घेर रखी है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि किसी भी कब्जा करने वाले को छोड़ा नहीं गया है। जिन्होंने तालाब पर कूड़ी, गोबर आदि डालकर कब्जा कर रखा था। जेसीबी से उसे हटाकर मुक्त करा दिया है। वहीं, साठगांठ करने का आरोप निराधार है।