फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी, दूसरे कोर्सों में खूब मौका

बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी, दूसरे कोर्सों में खूब मौका

Sun, 28 Apr 2019 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी, दूसरे कोर्सों में खूब मौका
सात हजार सीटों पर बेटियों को मौका, बेटों को मिलेंगी बस तीन हजार
विज्ञापन

- बीए, बीएससी-बीकॉम में रहेगी मारामारी, दूसरे कोर्सों में खूब मौका
- लड़कियों को मिल जाएंगे एडेड कॉलेज, लड़कों को जाना होगा सेल्फ फाइनेंस में
- जिले के 13 कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम की 10 हजार के करीब सीटें
सचिन त्यागी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में 18 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं दस हजार सीटों पर अकेले मेरठ जिले में आवेदन करेंगे। जिले के नौ कोएड कॉलेजों में जहां 66 सौ सीटें हैं, वहीं पांच गर्ल्स कॉलेजों में 36 सौ के करीब सीटें हैं। ऐसे में जहां लड़कियों को एडेड और राजकीय कॉलेजों में आसानी से दाखिला मिल जाएगा वहीं, लड़कों को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ेगा।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में अकेले मेरठ जिले की बात करें तो 13 एडेड-राजकीय कॉलेज में 10 हजार के करीब सीटें हैं। इस बार यूपी बोर्ड में मेरठ में 28084 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 15 हजार के करीब छात्र-छात्राएं सीबीएसई और आईसीएसई में हैं। इनका रिजल्ट आना बाकी है। ऐसे में तीनों बोर्ड के छात्र-छात्राओं की संख्या 43 हजार के ऊपर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

20 हजार के करीब लेंगे प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन
इनमें से 20 हजार छात्र-छात्राएं अगर बीबीए, बीसीए, बीटेक, मेडिकल कोर्स और पांच वर्षीय एलएलबी कोर्सों में भी दाखिले लेते हैं तो भी 23 हजार छात्र-छात्राएं रह जाएंगे। इनमें से पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं हर बार प्राइवेट में दाखिला लेते हैं। ऐसे में मेरठ में 10 हजार सीटों पर 18 हजार छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करेंगे। इनमें से 3660 सीटें गर्ल्स कॉलेजों में हैं। इसके अलावा कोएड में भी हर बार की तरह 66 सौ सीटों पर लड़कियां भी फार्म भरेंगी। जिसमें से आधी सीटों पर लड़कियों का दाखिला होना तय है। इससे जिले में सात हजार के करीब सीटों पर लड़कियों के दाखिले होंगे। लड़कों को एडेड कॉलेजों में तीन हजार के करीब ही सीटें मिल पाएंगी। इन सभी में 50 फीसदी सीटों पर यूपी बोर्ड के छात्र रहेंगे और 50 फीसदी में सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राएं रहेंगे। बीए, बीकॉम और बीएससी में हर साल कॉलेजों में मेरिट 65-70 से ऊपर ही जा रही है। इस बार यूपी बोर्ड में कितने छात्र-छात्राएं मेरठ में फर्स्ट आए हैं, इस पर कॉलेजों की पूरी मेरिट तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
यूजी कोर्सों में दाखिले को इस बार यूनिवर्सिटी 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू कराने की तैयारी में है। ऐसे में यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं सीसीएसयू के विभिन्न कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

सीसीएसयू के परिक्षेत्र में पास हुए 160494 छात्र-छात्राएं, सीटों की खूब भरमार
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो इनमें यूपी बोर्ड 12वीं में 160494 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इन छात्राओं में से बड़ी संख्या में बीटेक कोर्स में जाएंगे। दूसरी यूनिवर्सिटी में जाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या भी बहुत रहती है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं 12वीं के पास प्राइवेट भी यूजी कोर्स करते हैं। ऐसे में सीसीएसयू के कॉलेजों में सीटों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में एक लाख 15 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 44 हजार सीट हैं। बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 46 सौ और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार सीट हैं। बीएससी में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 13 हजार सीट हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में करीब 17 सौ सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। ऐसे में यदि एडेड कॉलेजों में मेरिट में नंबर नहीं आता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेल्फ फाइनेंसकॉलेजों में दूसरे कोर्सों में काफी विकल्प हैं। इसके अलावा इन
ये हैं कोएड कॉलेज
कॉलेज - विषय - सीटें
मेरठ कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 2400
एनएएस कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1070
डीएन डिग्री कॉलेज - बीकॉम, बीएससी - 1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर - बीए, बीएससी, बीकॉम - 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना - बीकॉम, बीएससी - 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना - बीए - 400
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा- बीए बीएससी - 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना -बीए, बीए होम साइंस - 280
आठ कोएड कॉलेजों में कुल सीटें - 6610
-----------
ये हैं गर्ल्स कॉलेज
आरजी कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 1360
इस्माईल कॉलेज - बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 880
कनोहर लाल कॉलेज - बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 560
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज - बीए, बीएससी, बीकॉम - 540
सेंट जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना - बीए, बीए ड्राइंग - 320
--------------------------------------------------------
पांच गर्ल्स कॉलेजों में कुल सीटें --- 3660
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed