{"_id":"5cbcd56bbdec2213ed0cdbfb","slug":"71555879275-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता में अटके योगी के गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता में अटके योगी के गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता में अटके योगी के गोल्डन कार्ड
- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 40 हजार परिवारों को मिलना है लाभ
- आयुष्मान योजना से बचे परिवार किए शामिल, मिलेगा 5 लाख तक का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
चुनाव आचार संहिता की वजह से 40 हजार परिवारों को मिलने वाला स्वास्थ्य योजना का लाभ अटक गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तरह की प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू होनी है। इसके तहत गोल्डन कार्ड बांटे जाने हैं।
अब चुनाव आचार संहिता हटने के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर पांच लाख तक का इलाज का खर्च मिलना है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग से ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई थी, जो आयुष्मान के लाभ से वंचित रह गए हैं और पात्र हैं। ऐसे करीब 40 हजार परिवार चिन्हित किए गए हैं। इस योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिए जाने थे। इसका लाभ एक मार्च 2019 से इन परिवारों को मिलना था, लेकिन कार्ड बंटने से पहले ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार का कहना है कि राज्य की इस योजना का लाभ उन्हीं अस्पतालों में मिलेगा, जहां आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी इलाज करा रहे हैं। दोनों योजनाओं को आपस में जोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि फार्म सारे अपलोड किए गए हैं और अपलोड किए गए फार्म अपने-अपने क्षेत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर हैं।
विज्ञापन
---
बने रखे हैं गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना केगोल्डन कार्ड बने रखे हैं। इन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है। चुनाव आचार संहिता के कारण इन्हें बांटा नहीं जा सका है।