{"_id":"5cbb8a71bdec2213f7550ccf","slug":"71555794545-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 ई-रिक्शा और 15 अवैध ऑटो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 ई-रिक्शा और 15 अवैध ऑटो सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
63 ई-रिक्शा और 15 अवैध ऑटो सीज
मेरठ। शहर में अवैध ई रिक्शा और ऑटो शहर मेें जाम का सबब बने हैं। शनिवार को एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने सभी टीआई और एचसीपी को इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते अलग-अलग चौराहों पर 63 ई-रिक्शा और 15 अवैध ऑटो सीज किए गए।
बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर दौड़ रहे ई रिक्शा को आरटीओ ने अवैध की श्रेणी में रखा है। शनिवार को टीआई सुनील कुमार, टीआई डीडी दीक्षित, टीआई विक्रम सिंह, टीआई बसंत सिंह और टीआई अनिल मिश्रा ने जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, दिल्ली रोड, हापुड़ अड्डा चौराहा, बच्चा पार्क पर और इंदिरा चौक पर अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने नो टेंपो जोन में भी अवैध ऑटो पर कार्रवाई की। टीआई डीडी दीक्षित ने बताया कि 63 अवैध ई रिक्शा और 15 अवैध ऑटो को सीज किया गया है। दो जुगाड़ को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। 77 अन्य वाहनों के चालान काटे गये हैं।