{"_id":"5c992717bdec22140e107932","slug":"71553540887-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली का विरोध करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली का विरोध करेंगे वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की रैली का विरोध करेंगे वकील
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुपालन में सोमवार को आयोजित मेरठ बार एसोसिएशन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि सभी वकील 27 व 28 मार्च को कचहरी में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
कचहरी स्थित दाताराम सिंघल पुस्तकालय कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी और संचालन महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने किया। बैठक में बार के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा, एमपी शर्मा, अशोक शर्मा, उदयवीर राणा, पूर्व महामंत्री जितेंद्र बना, केपी शर्मा, तरुण ढाका, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, मनोज बंसला, रजत पालीवाल, मनोज गुप्ता, भावना भदौरिया, विजय कुमार, राजीव सिंह, विरेंद्र सिंह पंवार, अब्दुल वहाब, राजीव शर्मा, सचिन देव त्यागी, रघुनंदन शर्मा व लिपिक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सूरजबीर मलिक ने सुझाव रखे। तय किया गया कि मेरठ व जिला बार एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की संचालन समिति बनायी गयी है, जो 28 मार्च को प्रधानमंत्री की सभा के विरोध प्रदर्शन का संचालन करेगी।
यह भी तय किया गया कि वकीलों द्वारा प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों की रैलियों का विरोध किया जाएगा। बार के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को कचहरी में मेरठ और जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त सभा होगी, जिसमें ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देकर प्रधानमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम जारी किया जाएगा।