{"_id":"5c7ee0d2bdec22141b2b4247","slug":"71551818962-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से झूमे रालोद-सपा-बसपा कार्यकर्ता, कहा जीतेंगे यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से झूमे रालोद-सपा-बसपा कार्यकर्ता, कहा जीतेंगे यूपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तीनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
- बसपा कार्यालय पर आयोजित मंडलीय बैठक में लिया सभी सीटें जीतने का संकल्प
मेरठ। सपा-बसपा गठबंधन में रालोद के शामिल होने के औपचारिक एलान के बाद तीनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाम को कमिश्नरी पार्क में एकत्रित होकर खुशी मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तीनों दलों की संयुक्त बैठक बसपा कार्यालय पर हुई। मंडलीय बैठक में नेताओं ने कहा कि गठबंधन यूपी जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएगा। प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
मंगलवार को पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ में साझा प्र्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा-बसपा गठबंधन में रालोद के शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही तीनों दलों के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पहुंच गए और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान के बुलावे पर रालोद और सपा नेता बसपा कार्यालय पर पहुंच गए और यहां पर बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी सुनील चित्तौड़ के साथ मिलकर संयुक्त बैठक की। सुनील चित्तौड़ ने कहा कि यह गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। चित्तौड़ ने सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जी जान से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश महासचिव एनुद्दीन शाह, नरेंद्र खजूरी ने कहा कि ये किसानों, शोषितों, मजदूरों और नौजवानों के हक में बना गठबंधन हैं जो भाजपा की चूल हिला देगा। इस मौके पर रालोद से इंद्रपाल सिंह, रणवीर दहिया, कमलजीत गुर्जर, गौरव जिटौली, अनिल चौधरी, सपा से महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, संजीव गुप्ता, शेरा जाट, परविंदर ईशू और बसपा से सतपाल पेपला, डॉ. कमल सिंह राज, शाहजहां सैफी, जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, मुरारीलाल केन, दिनेश काजीपुर, रामकुमार असनावड़े, चतर सिंह, भारतवीर गुर्जर, प्रवीन वशिष्ठ, दयाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।