{"_id":"5c7ee0b1bdec2214065a44a6","slug":"71551818929-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई के सर्वर में गड़बड़ी से नहीं मिल रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई के सर्वर में गड़बड़ी से नहीं मिल रही पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट.......... देहात और शहर दोनों के लिए............
आरबीआई के सर्वर में गड़बड़ी से नहीं मिली पेंशन
जनपद के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी परेशान
मेरठ। माह की पहली तारीख को जारी होने वाली सेवानिवृत्त सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पांच दिन बाद भी अभी तक कर्मचारियों के खातों में नहीं आ पाई है। जिससे हजारों कर्मचारी परेशान हैं। पेंशन जारी न होने के पीछे आरबीआई के सर्वर में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
जनपद के सरकारी विभागों की पेंशन कलक्ट्रेट स्थित मुख्य कोषागार से जारी होती है। कोषागार से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों की पेंशन माह की अंतिम तारीख को जारी कर दी जाती है, और पहली तारीख में यह पेंशन कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाती है। लेकिन इस बार पांच दिन बीत जाने के बाद भी पेंशन कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंची है। जिसे लेकर कर्मचारी लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में कोषागार के कर्मचारियों का कहना है कि वह पेंशन तैयार कर चुके हैं, लेकिन आरबीआई के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण पेंशन बैंकों तक नहीं जा पा रही है। जैसे ही सर्वर ठीक होगा, तत्काल पेंशन जारी कर दी जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कर्मचारियों की फरवरी माह की पेंशन में आयकर का भी पेंच फंसा है। टैक्स निर्धारण का प्रपत्र जमा करने के बाद ही कर्मचारियों की पेंशन जारी होती है, लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने कर निर्धारण का प्रपत्र जारी नहीं कर पाए हैं, जिससे कोषागार कर्मचारी उनकी पेंशन तैयार नहीं कर पा रहे हैं।