फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन घंटे का डायवर्जन, शहर से हाईवे तक जाम

तीन घंटे का डायवर्जन, शहर से हाईवे तक जाम

Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे का डायवर्जन, शहर से हाईवे तक जाम
अचानक तीन घंटे का डायवर्जन, शहर से हाईवे तक जाम
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस को लेकर शाम चार बसे किया गया था डायवर्जन
परतापुर तिराहे से दिल्ली रोड पर शहर की तरफ नहीं आने दिए चार पहिया वाहन
जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर कैंट से रोहटा रोड की तरफ भेजे गये वाहन

मेरठ। शहर में अचानक हुए तीन घंटे के डायवर्जन ने पूरी यातायात व्यवस्था ठप कर दी। शहर से लेकर हाईवे तक वाहन चालक घंटों लंबे जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। शाम साते बाजे दिल्ली रोड पर रोडवेज बस और अन्य चार पहिया वाहनों के लिए रूट खोला गया, लेकिन उसके बाद भी जाम कम नहीं हुआ। उधर रोहटा रोड और एनएच- 58 पर भी चार किमी लंबा जाम लगा रहा।
दरअसल घंटाघर से शाम चार बजे एक धार्मिक कार्यक्रम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रेलवे रोड चौराहे से दिल्ली रोड पर पहुंचा। वहीं पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कैंप को ध्वस्त करने पर भारतीय वायुसेना को बधाई देने के लिए भी जुलूस निकाले गए। जिसके चलते एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन किया था। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड पर जली कोठी चौराहे पर बैरियर और ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी लगाकर जली कोठी चौराहे से मेट्रोप्लाजा, परतापुर तिराहे की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया। जैसे ही जली कोठी चौराहे से रोडवेज की बस और अन्य चार पहिया वाहन कैंट क्षेत्र, रोहटा रोड से एनएच-58 बाईपास की तरफ जानी शुरू हुई तो जाम लगना शुरू हो गया। जली कोठी चौराहे से लेकर भैसाली बस अड्डे और बेगमपुल तक जाम लग गया। रेलवे रोड चौराहे से लेकर केसरगंज जली कोठी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। शहर में दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा के सामने भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। उधर रोहटा रोड पर भी एक किमी तक जाम लगा रहा। एनएच-58 पर भी वाहन रेंगते रहे। वहीं परतापुर तिराहे से लेकर बीआईटी कट तक भी जाम लगा रहा। दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन


यह था रूट डायवर्जन
- भैसाली बस अड्डे से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरफ जाने वाली रोडवेज की सभी बसें और अन्य सभी प्रकार के चार पहिया वाहन जली कोठी चौराहे से परतापुर तिराहे की तरफ नहीं जाने दिए। ऐसे सभी वाहनों को जली कोठी चौराहे से कैंट, रोहटा रोड से एनएच-58 से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परतापुर तिराहे से दिल्ली रोड पर आने वाली रोडवेज की सभी बसें और अन्य चार पहिया वाहनों को परतापुर तिराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया। ऐसे वाहन एनएच-58 से रोहटा रोड से कैंट और जली कोठी कोठी या कंकरखेड़ा से आ सके।
- बागपत फ्लाईओवर से रोडवेज की बसें और अन्य चार पहिया वाहन मेट्रो प्लाजा की तरफ नहीं आने दिया। इन वाहनों को भी बाईपास से रोहटा रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था।


धार्मिक कार्यक्रम के चलते लिया डायवर्जन
धार्मिक कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन किया गया था। जली कोठी चौराहे पर अचानक से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की समस्या बनी थी। शाम को जुलूस खत्म होने पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई थी।- संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed