{"_id":"5bd9f55dbdec2269c2365a35","slug":"71541010781-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की 14 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। वाद विवाद का शीर्षक था समाज में मीडिया की भूमिका कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में समाज में मीडिया की भूमिका के पक्ष में प्रतिभागियों ने कहा कि समाज निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका है। आज छोटी बड़ी सारी जानकारी समाज को मीडिया के माध्यम से मिलती है। मीडिया देश-विदेश में हो रहे विकास में बदलाव को समाज के सामने रखता है। आज हम घर बैठे ही मीडिया के द्वारा यह जान पाते हैं कि अमुक देश में क्या घटना घटित हुई है। हमें उससे क्या सबक लेना चाहिए। जिस प्रकार पेट की भूख मिटाने के लिए भोजन जरूरी है। उसी प्रकार दिमाग में उठ रहे विभिन्न विचारों को शांत करने के लिए मीडिया की अहम भूमिका है। प्रतियोगिता में गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली की छात्रा श्रेया को प्रथम पुरस्कार, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर की तनु राठी को द्वितीय पुरस्कार।
विपक्ष में बोलने वाले निपाक्षी न्यूहो रीजन पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर को प्रथम, संध्या सहरावत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथियों में मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, मंसूरपुर थाना प्रभारी केपीएस चाहल, विद्यालय के डायरेक्टर संजीव राठी, प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में कीर्ति वर्धन, गजेंद्र सिंह, रश्मि चौधरी रहे। संचालन कृतिका अग्रवाल ने किया। गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली की विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने बधाई दी।