फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंक बंद रहे, डाकघरों में आधे दिन हुआ काम

बैंक बंद रहे, डाकघरों में आधे दिन हुआ काम

Sat, 18 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैंक बंद रहे, डाकघरों में आधे दिन हुआ काम

विज्ञापन
सरकारी दफ्तर, स्कूल कालेज, बैंक रहे बंद, डाकघरों में आधे दिन हुआ काम
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजकीय शोक के चलते शुक्रवार को बैंक, स्कूल कालेज और सरकारी दफ्तर बंद रहे। डाकघर, समेत केंद्र सरकार के दफ्तरों में आधे दिन काम हुआ। कुछ व्यापारियों ने अपनी स्वेच्छा ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे । लोगों ने अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था । आधीन, डाकघर, बीएसएनएल दफ्तर, निधि भवन, एलआईसी कार्यालयों में दोपहर तक काम हुआ। केवल 10 से 12 बजे तक ही रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की बुकिंग हुई। बैंकों में अवकाश को लेकर उनके अधिकारी भी भ्रमित रहे। सहायक आयुक्त सीके सैनी, सुरेश अरोड़ा, शशांक जायसवाल ने कहा कि अटल जी भले ही आज दुनिया में न हों लेकिन उनकी यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी। सिटी ,कैंट डाकघर के अलावा जागृति विहार स्थित बीएसएनएल कार्यालय में भी शोक सभा में अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान के चलते कुछ व्यापारियों ने भी अपनी स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने की इच्छा पर ही बंद का निर्णय छोड़ा था और कई जगह लोगों ने दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन


खास बातें:
दफ्तरों में शोक सभाएं कर दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि, कुछ व्यापारियों ने भी स्वेच्छा से बंद रखी दुकानें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed