{"_id":"5b60cb8e4f1c1b58488b80cb","slug":"71533070222-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा के पैर कुचले, कांवड़िये बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने छात्रा के पैर कुचले, कांवड़िये बाल-बाल बचे
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने एक ट्रक ने 12वीं की छात्रा के दोनों पैर कुचल दिए। वहां से गुजर रहे कांवड़िये भी बाल-बाल बच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीण और कांवडियों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा काटा। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
मोहिउद्दीनपुर निवासी प्रदीप कुमार की बेटी मुस्कान (16) गांव के एक इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्र है। पिता प्रदीप के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मुस्कान अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन से लौट रही थी। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के सामने उसकी सहेलियों ने तो सड़क पार कर ली। लेकिन ट्रैफिक आने की वजह से मुस्कान डिवाइडर के पास खड़ी रह गई। तभी दिल्ली की ओर से आ रहे सरिये से लदे ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए वहां खड़ी मुस्कान को टक्कर मार दी। मुस्कान सड़क पर जा गिरी।
ट्रक मुस्कान के दोनो पैर कुचलते हुए निकल गया। इस दौरान छात्रा का एक पैर कटकर अलग हो गया जबकि दूसरा बुरी तरह कुचला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां से दिल्ली की ओर जा रहे कांवडिए भी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए कांवड़ियों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की। उसमें आग लगाने की कोशिश हुई। लेकिन कुछ बुजुर्गों ने उन्हें रोका। इस बीच ट्रक चालक भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसकी भी जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
हर बार सिर्फ आश्वासन मिलते हैं
मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हो गई। अर्जुन सिंह, आदित्य, अमरपाल, अजय नेहरा, विरेंद्र आदि ने कहा कि चीनी मिल के सामने अक्सर एक्सीडेंट होते हैं। लोग मारे जाते हैं। मौके पर आने वाले अधिकारी केवल आश्वासन देकर लौट जाते हैं, होता कुछ नहीं। पहले भी वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। मोड़ पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। लेकिन वे गायब रहते हैं। इंस्पेक्टर परतापुर जीएस त्रिपाठी ने एसडीएम से बात कर कहा कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने के बाद शाम करीब साढे़ चार बजे जाम खोल गया।
15 मिनट सड़क पर तड़पती रही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद करीब 15 मिनट तक मुस्कान सड़क पर ही पड़ी तड़पती रही। लेकिन कोई मदद को नहीं आया। कुछ लोगों ने उसे सड़क से हटाकर साइड में तो कर दिया लेकिन अस्पताल नहीं ले गए। बाद में कुछ लोग उसे पास के ही निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उन्होंने भी उसकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर ले जाने को कहा। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजन उसे बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है।
उचित कार्रवाई होगी
ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजन अभी छात्रा का उपचार करा रहे हैं। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई होगी। -जीएस त्रिपाठी इंस्पेक्टर परतापुर