{"_id":"5b60c3154f1c1b54638b5bc3","slug":"71533068053-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में नहीं हो सकी एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में नहीं हो सकी एमआरआई
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल में नहीं हो सकी एमआरआई
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भी एमआरआई नहीं हो सकी। दिनभर मशीन को सही करने का काम चलता रहा। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। हर मेडिकल में 25 से 30 एमआरआई होती हैं। सोमवार को भी मेडिकल में एमआरआई नहीं हो सके थे। दरअसल, मशीन के पैनल में पानी भरने के कारण ऐसा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि जिस कमरे में एमआरआई होती है, उसमें पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पानी भर गया था, जो एमआरआई के पैनल तक पहुंच गया था। सोमवार से उसे ठीक करने की कोशिश जारी है।