{"_id":"5b43c6d54f1c1b08278b58e5","slug":"71531168469-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजेएमसी बंद किए जाने पर मेरठ कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजेएमसी बंद किए जाने पर मेरठ कॉलेज में हंगामा
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में एमजेएमसी बंद किए जाने पर हंगामा
मेरठ। मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने एमजेएमसी कोर्स बंद किए जाने के विरोध में हंगामा करते हुए प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि इस तरह से कोर्स बंद किया जाना छात्र हित में नहीं है।
मेरठ कॉलेज में सालों पहले एमजेएमसी कोर्स की शुरुआत की गई थी। शुरुआती दौर में तो एडमिशन ठीक हुए लेकिन इसके बाद सीटें खाली रहने लगी। मेरठ कॉलेज में भी कई साल से गिनती के ही छात्रों के एडमिशन हो पा रहे थे। इसके चलते मैनेजमेंट और प्राचार्य ने इस कोर्स को बंद करने का निर्णय ले लिया। बृहस्पतिवार को छात्रों ने इसको लेकर विरोध जताते हुए प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक इसको लेकर निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। हंगामा करने वाले छात्र नेताओं में अनुज जावला, सौरभ सिंह, शुभम मलिक, शेखर मलिक, अंकित मोतला, अंकित चौधरी आदि शामिल रहे।