फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धर्मेंद्र के साथ मूवी में नजर आएंगे मेरठ के लवजीत

धर्मेंद्र के साथ मूवी में नजर आएंगे मेरठ के लवजीत

Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र के साथ मूवी में नजर आएंगे मेरठ के लवजीत

विज्ञापन

धर्मेंद्र के साथ मूवी में नजर आएंगे मेरठ के लवजीत
मेरठ। मेरठ के छोटे से गांव के लवजीत नागर एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कर रहे हैं। कई टीवी सीरियल में रोल करने वाले लवजीत जल्दी ही धर्मेंद्र की एक बड़ी मूवी में उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे एक इंटरनेशल जींस कंपनी के विज्ञापन में भी दिखेंगे। इसकी शूटिंग आस्ट्रेलिया में होने वाली है।
किठौर के झीड़यो गांव निवासी भागमल सिंह के बेटे लवजीत नागर ने अपने करियर की शुरुआत मेरठ में मॉडलिंग से की थी। 2015 में वे मिस्टर मेरठ बने। इसके बाद 2016 में उन्होंने दिल्ली में रैंप पर चलकर मिस्टर दिल्ली का खिताब जीता। फिर लवजीत एक्टिंग करने के लिए मुंबई चले गए। वहां पर उन्हें सबसे पहले कालभैरव सीरियल में पुजारी के बेटे लव्य का रोल मिला। इससे उनको पहचान मिली। जॉनी लीवर के साथ आए दूसरे सीरियल पार्टनर ने उनको काफी पहचान दी। तीसरा सीरियल लवजीत का कुमकुम भाग्य रहा। स्टार उत्सव पर जल्दी ही आने वाले महाभारत सीरियल में उन्होंने एकलव्य की भूमिका अदा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ आए लवजीत ने बताया कि ये सब उनको धर्मेंद्र पा की बदौलत मिला है। उन्होंने एक दिन उसे कामयाब होने का आशीर्वाद दिया तो उसके बाद से वे सफलता की सीढ़िया चढ़ने लगे। लवजीत जल्द ही धमेंद्र की एक मूवी में उनके साथ नजर आएंगे। लवजीत बताते हैं कि मेरठ के बहुत से युवा अपनी मेहनत के दम पर मुंबई में सफलता पा रहे हैं। मेरठ का नाम आते ही हर कोई यहां के बारे में बात करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed