{"_id":"5b16f89c4f1c1b254d8b4ef7","slug":"71528232092-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का प्रतिनिधि मण्डल आज कमिश्नर से मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का प्रतिनिधि मण्डल आज कमिश्नर से मिलेगा
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कमिश्नर से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधि मंडल
मेरठ। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर अजगर किसान मजदूर संगठन का धरना मंगलवार को 12 वें दिन भी जारी रहा। इसी के साथ-साथ धरनास्थल पर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठी संगठन की उपाध्यक्ष उर्वशी चौधरी की हालत बिगड़ गई। जिला प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के डाक्टरों ने यहां आकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जिसमें उनका ब्लड प्रेशर डाउन और सरदर्द की शिकायत आई। डॉक्टरों द्वारा भर्ती की सलाह पर उन्होंने भर्ती होने से मना करते हुए कहा कि जब तक किसानों का गन्ना भुगतान पूरी तरह से नहीं हो जाता वह यहां से नहीं हटेंगी। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों के भुगतान के मुद्दे पर आज बुधवार को ग्यारह किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त प्रभात कुमार से मिलेगा और गन्ना भुगतान की मांग करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महक सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह ने बताया कि किसानों की बदहाली को लेकर और सरकार तक किसानों की पीड़ा पहुंचाने की गरज से 07 जून को कमिश्नरी चौराहे पर पार्क में गन्ना किसान की महापंचायत होगी जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।