{"_id":"5ac92d1d4f1c1bb6618b63ab","slug":"71523133725-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम
मेरठ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् उत्तर प्रदेश ने मांगे नहीं माने जाने के विरोध में रविवार आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम करने का एलान किया है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि अगर प्रबंधन ने मांग नहीं मानी तो आधी रात से प्रदेश की सभी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। हालांकि प्रबंधन का कहना है कि संगठन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद मामले को सुलझा लिया जाएगा।
सातवां वेतनमान लागू करने, संविदा स्टाफ को नियमित करने, मृतक आश्रित कोटे की नौकरी देने आदि की मांगों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन दिया गया था। लेकिन महीनों तक भी इस पर कोई निर्णय नहीं होने पर परिषद् ने आठ अप्रैल की आधी रात से बसों का चक्का जाम करने का एलान किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन पदाधिकारियों ने शनिवार को भैसाली बस अड्डा स्थित संगठन कार्यालय पर बैठक की। क्षेत्रीय मंत्री लाखन सिंह ने बताया कि अगर रविवार आधी रात से पहले मांगे नहीं मानी गई तो बसों का चक्का जाम करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को रीजन की सभी डिपो के पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी बस को अड्डे और वर्कशाप से नहीं निकलने दिया जाएगा। वहीं बाहर से आने वाली बसों को भी रोक दिया जाएगा।