{"_id":"5a78c66f4f1c1bf17b8b5c6d","slug":"71517864559-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए की सील को उदघाटन रिबन में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए की सील को उदघाटन रिबन में बदला
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए की सील को उदघाटन रिबन में बदल डाला
मेरठ। शताब्दीनगर में अलपाइन हाइट्स पर एमडीए ने सील लगाई पर बिल्डरों ने कमाल कर दिया। इस सील के ऊपर लाल रंग का कपड़ा लपेटकर इसे ऐसा रूप दे दिया जैसे यह सील न होकर उद्घाटन के लिए तैयार किया गया रिबन हो। इसकी शिकायत एमडीए अधिकारियों से की गई है।
अनधिकृत निर्माण करने पर एमडीए ने अलपाइन हाइट्स पर सील लगा दी थी। जोन प्रभारी करनवीर सिंह ने बताया कि इस बाबत बिल्डर ने तीस लाख रुपये शमन शुल्क रूप में जमा किए हैं पर अभी पूरा आंकलन किया जा रहा है कि इस पर कितना शमन लगेगा। बिल्डिंग सील है और पूरी गणना और समायोजन के बाद ही सील खुलेगी। उधर यहां लगी सील को बिल्डरों ने उदघाटन फीते का ही रूप दे दिया। समाजसेवी कल्पना पांडे ने इसकी शिकायत एमडीए अधिकारियों से की है। कहा है कि एमडीए की सील का इस तरह से मखौल उड़ाया जा रहा है। जोन प्रभारी के मुताबिक उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है और इस पर एक्शन लिया जाएगा।