{"_id":"5a32e09e4f1c1ba7678c1993","slug":"71513283742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी महिलाओं का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी महिलाओं का अनशन जारी
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें दिन भी महिलाओं का अनशन जारी
मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों को लेकर 22 अक्टूबर से आंदोलित आंगनबाड़ी महिलाओं का कलक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। 07 दिसंबर से प्रारंभ अनशनस्थल पर संगठन की जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन एवं अनशन जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष तृप्ती गुप्ता ने कहा कि शासन प्रशासन स्तर पर उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने मांग की कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उप्र में भी आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को मानदेय मिलना चाहिए। महिलाएं रोज अपनी मांगों को लेकर इतने दिनों से आंदोलित है, किसी भी अधिकारी ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। आठवें दिन क्रमिक अनशन पर ओमवती, अनीता, सर्वेश, सुमन, सरोज, पुष्पा, राधा वर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।